दौड़ की प्रैक्टिस करने सैंडिस की तरफ जा रही लड़की से छेड़खानी करना लफंगे को भारी पड़ गया। सोमवार की शाम नौलखा की तरफ से सैंडिस जा रही लड़की को बाइक सवार लफंगे ने छेड़ दिया।
बस फिर क्या था। लड़की ने उस लफंगे को बाइक से खींचकर नीचे उतारा और जूता खोलकर वहीं पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। लफंगे की पिटाई देख और महिलाएं वहां इकट्ठा हो गयीं और उस लफंगे को दो-दो हाथ लगा दिये। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने को कहा। लड़की ने उस लफंगे को बरारी पुलिस के हवाले कर दिया और उसके अभिभावक को बुलाकर छोड़ देने का आग्रह किया।
लड़की ने बताया कि वह दारोगा की तैयारी कर रही है और रोजाना दौड़ की प्रैक्टिस करने के लिए सैंडिस जाती है। लड़की ने लिखित आवेदन देकर केस करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लफंगे के अभिभावक को बुलाकर उसे चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया।
0 Comments