यूपी : नया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इस दिन से करें आवेदन




लखनऊ। नया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन छह जुलाई से लिए जाएगे। परिवहन विभाग ने ऑनलाइन नए डीएल आवेदन पर लगी रोक हटा लिया है। सोमवार से प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान आरटीओ कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए तीन शिफ्टों में 33 फीसदी ही आवेदकों को बुलाया जाएगा।

कोरोना वायरस की वजह से बीते 22 मार्च से लर्निंग डीएल आवेदन पर रोक लगा दी गई थी। उसके बाद एक-एक कर डीएल संबंधी आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस पर लगी रोक भी हटाते हुए छह जुलाई सोमवार से प्रदेश भर में लर्निंग लाइसेंस के लिए सारथी पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

पुराने आवेदन पर चार जुलाई तक बुलावा रद्द

लॉकडाउन के पहले और लॉकडाउन के दौरान किए गए आवेदन पर जिन आवेदकों को बुलाया गया था। उनका बुलावा चार अगस्त तक रद्द कर दिया गया है। ऐसे आवेदक पुन: बुलावा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान आवेदन को कोई फीस नहीं जमा करनी होगी।

Post a Comment

0 Comments