मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स जैसे खिताब पहनने वाली खूबसूरत हसीनाओं को देखकर किसका दिल नहीं धड़कता। लेकिन दुनिया को लुभाने वाली ये दिलकश काया कुदरत की देन नहीं है। बल्कि इस खूबसूरती को पाने के लिए गुजरना पड़ता है ढेरों पीड़ाओं से। तस्वीरों में देखें, क्या क्या करना पड़ता है सुंदर बनने के लिए।
ये दर्द इतना भयानक होता है कि ना जाने कितनी लड़कियां इसे सह नहीं पातीं और मौत की नींद सो जाती हैं। दुनिया में एक देश ऐसा है जहां चलती हैं हुस्न की मशीनें। दूध जैसी गोरी रंगत को बदलने के लिए उनके शरीर पर टेन स्प्रे किया जाता है, इस स्प्रे से गोरी रंगत सांवली दिखने लगती है। लेकिन वो स्प्रे कितनी तकलीफ देता है उस दर्द को सिर्फ वो ही समझ सकती है जिस पर यह सब होता है।
यहां मां को जिद है कि उसकी बेटी सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतकर लाए बस इसी जुनून में अपने छोटी सी बेटियों के जिस्म के साथ इतना खिलवाड़ किया जाता है कि बच्ची दर्द से कराहती रहती और मां के चेहरे पर शिकन तक नहीं आती। इमसे पहले बच्ची के चेहरे पर जहां झुरियां होती हैं वहां पेंसिल से सर्कल बनाया जाता है और फिर चेहरे पर बोटोक्स का इंजेक्शन लगाया जाता है।
यहां के मां-बाप के लिए भी बेटियों को ब्यूटी क्वीन बनाना सबसे पहली प्राथमिकता होती है। जिस उम्र में लड़कियां खूबसूरती और शारीरिक काया के मायने नहीं समझ पातीं। उस उम्र में ही उनके ऊपर कई तरह के तजुर्बे शुरू हो जाते हैं। बेटियों को जल्दी ही जवान करने के चक्कर में ऐसे-ऐसे ट्रीटमेंट दिलाते हैं जो बच्चियों के लिए बहुत पीड़ा दायक होते हैं। लेकिन मां-बाप को अपने जुनून के आगे अपनी ही बच्चियों की वो सिसकियां भी सुनाई नहीं देतीं।
0 Comments