RIG24। एक नया घर बनाने का सपना किसका नहीं होता हर कोई अपना खुद का घर बनाना चाहता है।अपना स्वयं का घर बनाने के लिए सरकार ने एक योजना तैयार किया है उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना से प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोग अपने इनकम ग्रुप के अनुसार एक घर ले सकते हैं जिसमें सरकार इन्हें सब्सिडी भी देगी। प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत खुद के घर का सपना देखने वालों को आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार होम लोन पर ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी मुहैया करती है। आर्थिक आधार पर लोगों को लोन में सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए अलग-अलग कैटिगरी निर्धारित हैं। योजना के तहत अप्लाई करने के बाद सरकार ऐसे लोगों का नाम फाइनल करती है जो इस योजना के तहत फायदा पाने के लिए पात्र होते हैं। फाइलन लिस्ट को प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने वालों को 2,50,0000 तक की सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के द्वारा अप्लाई करने वालों को लाभ देने के लिए शासन स्तर पर उनका नाम तय किया जाता है। घर खरीदने के लिए सरकार द्वारा कई बैंकों से टाई अप करते हुए होम लोन भी प्रदान करवाई जा रही है। जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप अपना आवेदन फॉर्म भरेंगे तब इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर आपका नाम अपलोड कर दिया जाता है उसके बाद प्रक्रिया शुरू होती है और एप्लीकेशन का नंबर जनरेट हो जाता है इसका अर्थ यह होता है कि अब आप की सब्सिडी आने वाली है।
आय के हिसाब से मिलती है सब्सिडी :
योजना के तहत मध्य आय वर्ग (MIG), कमजोर आय वर्ग (LIG) और आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) कैटिगरी के तहत लोन मुहैया करवाए जाते हैं। सब्सिडी की अधिकतम अग्रिम राशि क्रमशः 2,35,068 रुपये और एमआईजी-I और एमआईजी II श्रेणियों के लिए 2,30,156 रुपये है। 6 लाख सालाना आय वालों को 6 लाख का लोन और 2.67 लाख की सब्सिडी मिलेगी।
31 मार्च 2021 तक बढ़ चुकी है तारीख :
प्रधानमंत्री आवास योजना को केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में आंरभ किया था। इसका लक्ष्य वर्ष 2022 तक देश के 26 राज्यों के 2 हजार 508 शहरों को योजना के दायरे में लाकर लाभ प्रदान करना है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने इस योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना को आगामी 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। सब्सिडी को प्राप्त करने के लिए आपको कई महत्वपूर्ण कागजातों को कार्यालय में जमा करना पड़ता है हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन से कागजात हैं जिसे आप अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फाइल में अटैच करेंगे।
आपको सब्सिडी के लिए तथा होम लोन लेने के लिए इन डॉक्युमेंट की जरूरत पड़ेगी :
आवेदक का आईडी प्रूफ यानी पहचान पत्र के लिए पैनकार्ड, आधारकार्ड, पासपोर्ट
लाभार्थी का वर्तमान व स्थाई निवास का प्रूफ
इनकम प्रूफ के लिए इनकम टैक्स रिटर्न या सेलरी सेलरी
स्वयं की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज
यदि वर्तमान में कोई लोन चल रहा हो तो उसका लोन स्टेटमेंट
पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
फोटो सहित क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है
वेतनिक कर्मचारी हैं तो पिछले 2 महीने की सैलरी स्लिप
बिजली का लेटेस्ट बिल
वेतन खाते का गत 6 महीने का बैंक विवरण
विवाहित हैं तो पत्नी का भी KYC
0 Comments