
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (Oneplus) जल्द ही अपना सस्ता फोन फेश करने जा रही है। मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के नए स्मार्टफोन का नाम वनप्लस नॉर्ड (Oneplus Nord) होगा। बता दे कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India ने नए वनप्लस फोन के लिए प्री-लॉन्च पेज तैयार किया है। यहां से इस फोन के डिजाइन तस्वीर सामने आ गयी है।
वही नई तस्वीर से पता चला है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो वर्टिकल शेप में होगा। फोन का रियर पैनल ड्यूल कर्व्ड एज डिजाइन वाला होगा। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीर से पता चला था कि फोन में फुल स्क्रीन ड्यूल पंच-होल डिजाइन मिलेगा।
फोन में क्या मिलेगे स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस नॉर्ड में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 5G सपॉर्ट करने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 12GB तक की रैम मिल सकती है। फोन में मिलने वाली 4300mAh की जान फुंकने के साथ बैटरी 30W वार्प चार्ज सपॉर्ट करेगी।
कैमरा
इसमें ड्यूल फ्रंट कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रंट कैमरा 32MP + 8MP का होगा, वहीं रियर कैमरा 64MP + 16MP + 2MP का होगा।
कीमत-
खबरों की मानें यह फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। तो भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो सकती है।
0 Comments