ट्वंटी-20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, जॉनसन चार्लेस बना गए गजब रिकॉर्ड



नई दिल्ली : बारबाडोस ट्राईडेंट की ओर से बतौर ओपनर आए जॉनसन चार्लेस ने आते ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसके बारे में क्रिकेअ फैंस सोच भी नहीं सकते। हुआ यूं कि जॉनसन के साथ ओपनिंग करने शाई होप उतरे थे लेकिन जॉनसन क्रीज पर ऐसे डटे कि उन्होंने शाई को स्ट्राइक ही नहीं दी। जॉनसन की विकेट चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर गिरी तब स्कोर था 35 रन। मजे की बात यह है कि यह सभी स्कोर जॉनसन ने ही बनाए थे। दूसरे शोर पर शाई होप 0 पर नाबाद खड़े रहे।

स्टार खिलाडिय़ों से सजे इस मैच में जेसन होल्डर ने भी आकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 64 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद बारबाडोस की टीम का गेम धीमा हो गया था इसे फिर से उभारा जेसन होल्डर ने। होल्डर ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर अपने टीम के स्कोर को गति दी। अंत में अश्ले नर्स ने 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 131 रन पर पहुंचा दिया लेकिन तभी बारिश आ गई।

Jason Holder was on top form today! Spectacular shot! #CPl20 #CricketPlayedLouder #SLZvBT pic.twitter.com/25W8nLmkpF

— CPL T20 (@CPL) August 20, 2020


बारिश के कारण उक्त मैच को संक्षिप्त कर दिया गया। सेंट लुसिया जॉक्स टीम को जीत के लिए महज पांच ओवर में 50 रन बनाने थे जो उन्होंने 4.1 ओवर में बना लिए। सेंट लुसिया के लिए इस बार रहकीम कार्नवेल चले उन्होंने महज 8 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद फ्लैचर ने 7 गेंद में 16 तो मोहम्मद नबी ने 6 गेंद में 15 रन बनाकर अपनी अीम को जीत दिला दी। 



Post a Comment

0 Comments