सिर्फ 12 अगस्त तक ही कर सकते हैं आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया रहेगी ऑनलाइन
नई दिल्ली। इंडियन डाक विभाग ने दोबारा से हरियाणा और राजस्थान पोस्ट सर्किलों में नौकरी के लिए रिक्त पद निकाले हैं। जिनमें 3870 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकेगा। लेकिन यह आवेदन अगले दो दिनों तक ही किया जा सकेगा। इसके आवेदन की अंतिम तारीख अब 12 अगस्त कर दी गयी है। एक अच्छी बात इस भर्ती में यह है कि अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु के बेरोजगार भी इसमें आवेदन कर सकेंगे। बस शर्त इतनी कि वे 10वीं पास हों। आवेदक डाक विभाग के जीडीएस अप्लीकेशन पोर्टल, appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बताते चलें कि पहले भी भारतीय डाक विभाग ने हरियाणा और राजस्थान पोस्ट सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के लिए भर्तियां निकाली थीं। जिनमें क्रमश: 608 और 3262 (कुल 3870) पदों पर भर्ती होनी थी। अब इन्हीं पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। हरियाणा और राजस्थान जीडीएस पदों के लिए ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो को आज, 6 अगस्त से फिर से ओपेन कर दिया गया है।
इससे पहले हरियाणा पोस्टल सर्किल के लिए आवेदन 7 जुलाई को और हरियाणा पोस्टल सर्किल के लिए आवेदन 21 जुलाई को समाप्त हो गये थे। ग्रामीण डाक सेवक के इन 3870 पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग के जीडीएस अप्लीकेशन पोर्टल, appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
0 Comments