पुनर्जन्म के ये 4 दुश्मन इस जन्म में आपकी संतान बनकर लेते हैं बदला!


पुनर्जन्म का किस्सा बहुत से लोगों को झूठा लगता है, लेकिन शास्त्रों की मानें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जी हां, पूर्व जन्म के अनगिनत किस्सों से हमारे पौराणिक ग्रंथ और पुराण भरे पड़ें हैं। क्या स्वयं साक्षात् श्रीहरि विष्णु और क्या उनके अंश, हर किसी के पुनरावतार के किस्से इन ग्रंथों में मिलते हैं। कहां भगवान शंकर के अवतार और कहां अनेक ऋषियों समेत अन्य चरित्रों के पुनर्जन्म की कहानियां हमने अपने धार्मिक ग्रंथों आदि में पढ़ी और सुनी हैं।

हालांकि, ये तो रही देवी-देवताओं और भगवानों के पुनर्जन्म और अवतारों के की बात… लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसानों के पूर्वजन्म की दास्तान भी उनके साथ जुड़ी होती है… जी हां, आज हम आपको इसी से जुड़ी एक ऐसी ही बात आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हों।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे पूर्व जन्म में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो मरकर भी हमारा पीछा नहीं छोड़ते हैं… मरने के बाद अपना बदला लेने के लिए वह लोग इस जन्म में आपकी संतान बनकर जन्म लेते हैं। वह इस जन्म में आपकी संतान बनकर आपको वो सभी दुख देते हैं, तो वह पिछले जन्म में आपको नहीं दे पाए।

ऐसे में यह साफ है कि इस जन्म में वही हमारी संतान के रूप में जन्म लेता हो, जिससे पूर्व जन्म में हमारा कोई रिश्ता रहा होगा।

शास्त्रों में ऐसे लोग 4 प्रकार के बताये गये हैं, जो चार तरह की संतान के रूप में हो सकते हैं।

बुढ़ापे में बेसहारा कर देने वाली संतान

यदि पूर्व जन्म में आपने किसी को तवज्जो नहीं दी है और आप एक मतलबी व्यक्ति की तरह रहे हैं। साफ तरह से यह कहें कि यदि आपने किसी के साथ बेवफाई की हो तो फिर ऐसे लोग इस जन्म में आपकी संतान बनकर आपको ऐन वक्त पर छोड़कर चले जाते हैं। ये लोग मां-बाप की सेवा नहीं करते हैं, बल्कि उनको उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ देते है। विवाह होने पर यह माता-पिता से अलग हो जाते हैं।

पैसा व्यर्थ करने वाली संतान

जब हम किसी का धन नष्ट कर देते हैं या किसी से कर्ज लेते हैं और उसका कर्ज चुकाने से पहले यदि हम मर गये और मरकर दूसरा जन्म लेते हैं तो कर्ज देने वाला इंसान अगले जन्म में आपके घर में संतान बनकर जन्म लेगा और आपका धन बीमारी में या किसी व्यर्थ के कार्यों में वह तब-तक नष्ट करेगा जब तक उसका हिसाब पूरा न हो जाये।

अपमानित करने वाली संतान

पूर्व जन्म का कोई दुश्मन आपसे बदला लेने के लिये आपके घर में संतान बनकर आयेगा और बड़ा होने पर माता-पिता से मारपीट, झगड़ा, या उन्हें सारी जिंदगी किसी भी प्रकार से सताता ही रहेगा। हमेशा कड़वा बोल कर उनकी बेइज्जती करेगा व उन्हें दुःखी रखकर खुश होगा।

सेवक संतान-

यदि आपने पिछले जन्म में किसी की जमकर सेवा की है, तो वह भी इस जन्म में आपकी संतान के रूप में जन्म लेता है। वहीं, इस जन्म में वह आपकी सेवा कर सके और सुपुत्र कहलाए।

अंत: अपने जीवन में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार आप किसी के साथ न करें। लोगों की सेवा में मन लगायें ताकि हर जन्म में सुपुत्र की प्राप्ति आपको होए।

Post a Comment

0 Comments