अदरक का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में अदरक वाली चाय का ख्याल आ जाता है और बात अगर सर्दियों की हो तो अदरक वाली चाय वाह! वाह!। वैसे अदरक वाली चाय जिस तरह लोगों के दिलों का दर्द दूर करती है हमारा मतलब है कई लोगों को अक्सर तब अदरक वाली चाय याद आती है जब वो बहुत परेशान होते हैं। तो वहीं सर्दी के मौसम में अदरक शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गले की खराश और सीजन की कई बीमारियों से निजात दिलाती है। इसलिए सर्दी के मौसम में हर घर में अदरक का खूब सेवन होता है। क्या बूढ़े क्या बच्चे हर कोई इसे अपने खाने में शामिल कर लेता है। पर ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि, अदरक का सेवन कुछ लोगों के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि खतरनाक साबित हो सकता है।
इन लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है अदरक
रक्त विकार के मरीज
अगर किसी व्यक्ति को रक्त की समस्या है तो उन लोगों को तो खासतौर से अदरक से दूरी रखनी चाहिए। हीमोफीलिया से ग्रस्त लोगों को भूलकर भी अदरक नहीं खानी चाहिए। क्योंकि, अदरक खून पतला करने का काम करता है।
डायबिटीज और हाई-ब्लड प्रेशर के मरीज
जिन्हें अक्सर डायबिटीज और हाई ब्लाड प्रेशर की परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्हें तो अदरक से कोसों दूर रहना चाहिए। क्योंकि, इस बीमारी के लोग जो दवाईयां लेते हैं। उनके साथ अगर अदरक मिल जाती है तो शरीर में खतरनाक मिश्रण बनने लगता है जो कई बार जानलेवा साबित हो सकता है।
प्रेग्नेंट महिला
गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है। समय-समय पर डॉक्टर से भी मिलते रहना चाहिए। पर इन महिलाओं को अदरक का सेवन सिर्फ शुरुआत के 3 महीनों में ही करना चाहिए। बल्कि आखिर के 3 महीनों में अदरक से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। वरना प्रीमेच्योिर डिलीवरी और लेबर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
कम वजन वाले लोग
अगर आप अदरक का सेवन लगातार कर रहे हैं तो ऐसा करने से वजन कम होने लगता है। क्योंकि, अदरक का उपयोग वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। इसलिए सिर्फ वही लोग इसका सेवन करें जो वजन कम करना चाहते हैं।
0 Comments