अगर आप भी कुछ पैसे लगाकर जिंदगी भर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप केवल 5 हजार रुपए लगाकर जिंदगी भर मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपका केवल 8वीं पास होना जरूरी है। दरअसल, पोस्टल डिपार्टमेंट पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए लोगों को फ्रेंचाइजी दे रहा है, इसके लिए उम्मीदवार का केवल 8वीं पास होना जरूरी हैं। जानें कैसे आप अपनी फ्रेंचाइज़ी खोल सकते हैं। फ्रेंचाइजी के जरिए ग्राहकों को स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स, मनी ऑर्डर की बुकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी
फ्रेंचाइजी लेने के लिए फॉर्म सबमिट करना होता है। सिलेक्ट हुए लोगों को डिपार्टमेंट के साथ एमओयू साइन करना होगा। फॉर्म व अधिक जानकारी https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf से ली जा सकती है।
इस स्कीम का फायदा केवल वही ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो या जो, इंस्टीट्यूशंस, ऑर्गेनाइजेशंस या अन्य एंटिटीज जैसे कॉर्नर शॉप, पान वाले, किराने वाले, स्टेशनरी शॉप, स्मॉल शॉपकीपर हों। फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करने के 14 दिन के बाद सिलेक्शन सबंधित डिविजनल हेड द्वारा किया जाता है। सेलेक्शन होने के बाद उन्हें पोस्टल डिपार्टमेंट की तरफ से ट्रेनिंग भी मिलेगी।
0 Comments