'दुनिया की सबसे सस्ती' इलेक्ट्रिक बाइक, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की नहीं होगी कोई जरूरत





Highlightsडेटेल ईजी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। डेटेल ईजी की कीमत जीएसटी सहित 19,999 रुपये रखी गई है।

दुनिया भर में 299 रुपये में सबसे सस्ता फीचर फोन और 3999 रुपये में सबसे किफायती एलईडी टीवी लॉन्च करने के लिए मशहूर स्टार्ट-अप कंपनी डेटेल ने अब कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डेटेल ईजी (Detel Easy) लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया में सबसे किफायती होने के साथ ही भरोसेमंद भी है। 

डेटेल ईजी की कीमत जीएसटी सहित 19,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक को चलाने का खर्च भी काफी कम है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। 

बैटरी
डेटल ईजी टू-व्हीलर में 250W इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। डेटल ईजी में 48V 12A LifePO4 बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस टू-व्हीलर को एक बार फुल चार्जिंग के बाद 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत
इस दोपहिया वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की भी कोई जरूरत नहीं है। 

मुफ्त हेल्मेट
कंपनी हर वाहन की खरीद पर हेल्मेट मुफ्त दे रही है। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तीन रंगों जेट ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मेटैलिक रेड के साथ आती है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में 'नई बिजली वाहन नीति' शुरू करने की घोषणा की, जिसका लक्ष्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, प्रदूषण का स्तर कम करना और शहर में रोजगार के अवसर पैदा करने पर है, हम महसूस करते हैं कि अब बिजली के वाहनों की खपत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी।

Post a Comment

0 Comments