धोनी उस पूरी रात सो नहीं पाए, जब उनसे एक महिला ने कहा था "कौन धोनी?"

क्रिकेट बैट निर्माण कंपनी “बीट ऑल स्पोर्ट्स ’के मालिक सोमी कोहली, जिन्हें आमतौर पर बास के नाम से जाना जाता है. उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनका रिस्ता कितना खास है. 66 वर्षीय सोमी ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के एक डीलर परमजीत सिंह ने उन्हें फोन किया और रांची के इस युवा क्रिकेटर की प्रशंसा की. उन्होंने धोनी के लिए किट प्रायोजित करने पर जोर दिया.

बीएएस के मालिक ने यह भी बताया कि धोनी उस समय इतने बड़े क्रिकेटर नहीं थे, जितने आज हैं. इसलिए परमजीत को धोनी को प्रायोजित करने के लिए मुझे मनाने में 6 महीने लग गए.

कैसे धोनी को मिला था उनका किट प्रायोजक

सोमी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह आभारी है कि उनकी कंपनी धोनी की सफलता का हिस्सा बनी है. क्रिकेटर और उनके बीच का बंधन अब 22 साल का हो गया है. विशेष रूप से, सोमी और परमजीत के चरित्र धोनी की बायोपिक फिल्म (एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी) में भी देखे गए थे.

“एक क्रिकेट निर्माण कंपनी के रूप में, हम हमेशा नई प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं और हमारे डीलर परमजीत सिंह रांची के इस युवा क्रिकेटर के बारे में बताने के लिए मुझे लगातार फोन करते रहे थे. उसके छह महीने तक मुझे समझाने की कोशिश की,जिसके बाद मैंने फरवरी 1998 में महेंद्र सिंह धोनी को किट भेजे, और यह हमारे लिए उनके साथ 22 साल लंबा जुड़ाव की शुरुआत थी. जब मुझे कल धोनी के बारे में पता चला, तो मैं पहले तो यकीन नहीं कर पाया और घंटों सो नहीं पाया. वह एक क्रिकेटर के तौर पर भारत का रत्न रहा है और हमें खुशी है कि हम अब तक की उसकी यात्रा में एक अहम भूमिका निभा सके हैं.”


जब सोमी कोहली की पत्नी ने धोनी को नहीं पहचाना

कपिल देव, मदन लाल, नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ भी बास प्रायोजक के रूप में काम कर चुका है. 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से पहले, धोनी अपने बल्ले की प्रायोजक कंपनी के मालिक सोमी कोहली के घर गए और वहां एक रात भी बिताई, सोमी ने उस समय की एक दिलचस्प कहानी सुनाई. सोमी ने कहा,

“2004 में, मैं पहली बार धोनी से चंडीगढ़ में मिला और महीनों बाद वह हमारे कारखाने का दौरा करने के लिए जालंधर आए. उस दौरान धोनी मेरे घर पर रहे और जब मैंने अपनी पत्नी मंजू कोहली को बताया, तो उन्होंने पूछा, “वह कौन है?” अगले दिन, जब मैं धोनी से मिला, तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरी पत्नी के शब्दों के बारे में सोचते हुए रात भर सो नही सके थे.”


जब धोनी ने सोमी की पत्नी से कहा “मैं हूँ धोनी”

इस कहानी के कुछ महीनों बाद, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक बनाया, तो धोनी ने इसके बाद सोमी कोहली और उनकी पत्नी को उनके घर पर बुलाया. उस समय का किस्सा सुनते हुए सोमी कोहली ने कहा,

“धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक मारने के बाद. मुझे और मेरी पत्नी को रात 11 बजे बुलाया और मुझसे पूछा कि क्या वह मेरी पत्नी से बात कर सकते हैं. मैंने कहा क्यों नहीं. उसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी से कहा,, आंटी, मुझे पहचाना मैं धोनी. तब मेरी पत्नी ने उनसे कहा,, बेटा, अब पूरी दुनिया जानती है कि धोनी कौन है’ यह वह बंधन था जिसे हमने साथ में साझा किया था.”

Post a Comment

0 Comments