सैफ अली खान के चौथी बार अब्बा बनने पर इब्राहिम के रिएक्शन ने लोगों को चौंकाया, आपने देखा!



मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) चौथी बार अब्बा बनने वाले हैं. बुधवार (12 अगस्त) को सैफ ने ये खुशखबरी अपने फैंस को दी और बताया कि जल्द उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है, करीना कपूर खान प्रेंगनेंट (Kareena Kapoor Khan pregnant) हैं. सैफ के इस अनाउंसमेंट के बाद से सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. सारा, इब्राहिम और तैमूर के बाद सैफ चौथी बार पापा बनने बाले हैं. सैफ-करीना  के दूसरे बेबी की खबर पर एक्टर के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सभी का ध्यान तरफ खींचा है.

दरअसल, सैफ-करीना की दूसरे बेबी की खबर सामने आने के बाद इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की बुआ और एक्टर की बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अपने भाई को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. सैफ की फोटो शेयर कर सोहा ने कैप्शन में लिखा- 'जल्द आ रहा है. इंतजार नहीं कर पा रही. बधाई हो करीना कपूर खान. सेफ रहो और हेल्दी रहो. हमेशा की तरह चमकती रहो'.

सोहा की इस पोस्ट को देखे के बाद सैफ के बेटे इब्राहिम कमेंट किए बिना नहीं रह सके. उन्होंने लिखा- अब्बा लिखने के साथ में फायर वाला इमोजी बनाया.

आपको बता दें कि करीना कपूर संग सैफ की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह संग हुई थी. पहली शादी से सैफ के दो बच्चे हैं. सारा और इब्राहिम.

वहीं, करीना कपूर संग शादी से उनके एक बेटा है तैमूर अली खान. साल 2016 में करीना कपूर खान ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था. तैमूर के जन्म के बाद से ही वह पैपराजी के फेवरेट स्टार किड बन गए थे. सोशल मीडिया पर आज भी तैमूर की तस्वीरें छाई रहती हैं.

Post a Comment

0 Comments