दीपिका सिंह बोलीं- बेटे के जन्म के बाद मेरे बढ़े हुए वजन के चलते लोग मारते थे ताने, कहते थे...




टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह को शो 'दीया और बाती हम' में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए जाना जाता है। सीरियल में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। दीपिका अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटे के जन्म के बाद उनका काफी वजन बढ़ गया था। ऐसे में यूजर्स उनकी फोटोज पर उल्टे-सीधे कॉमेंट करते थे। लोगों ने यह तक कह दिया था कि मुझे कोई लीड रोल के लिए कास्ट नहीं करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा, 'मेरे बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर मुझे खूब ट्रोल किया गया। बेटे सोहम को जन्म देने के बाद मेरा वजन 73 किलो हो गया था। मैं बिना सोचे-समझे अपनी कोई भी तस्वीर शेयर कर दिया करती थी। मैंने अपने बर्थडे पर अपनी एक तस्वीर शेयर की तो यूजर्स मेरे बारे में अनाप-शनाप बोलने लगे। वे ये भी नहीं सोचे कि मेरा बर्थडे है। वे कहते कि तुम बहुत बड़ी एक्ट्रेस हो, तुम्हें इंतजार करना चाहिए थे। अब तुम्हें कोई रोल नहीं मिलेगा। कोई भी तुम्हें लीड रोल के लिए कास्ट नहीं करेगा। देखो इसे कितनी खराब लग रही है।

 
दीपिका ने बताया कि ऐसे कॉमेंट्स से ही उन्हें जिम जाने के लिए मोटिवेशन मिला। इतना ही नहीं उन्होंने इन कॉमेंट्स का स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन का वॉलपेपर बनाकर सेव कर लिया। दीपिका ने कहा, ''मैंने उन निगेटिव कॉमेंट्स को सीरियसली लिया और उन्हीं की बदौलत मुझे रोजाना जिम जाने में मदद मिली। चाहे मुझे रात को सोने को न मिले, लेकिन मैं हर रोज जिम जाती थी। जब भी मुझे आलस जैसा महसूस होता था तो उन कॉमेंट्स को पढ़ लेती और मुझमे जिम जाने का हिम्मत आ जाती। मुझे वर्कआउट में मज़ा आने लगा और मैंने डायट पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया।'

Post a Comment

0 Comments