नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीडिंग, रेडलाइट जंपिंग तथा स्टॉप लाइन से आगे गाड़ी रोकने जैसे ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की जानकारी रखने के लिए CCTV लगा दिए हैं। इन CCTV से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ऑटोमैटिक नम्बरप्लेट रीड करके challan जनरेट हो जाते हैं।
मगर कई दफा लोगों की गाड़ी की नम्बरप्लेट पर या तो नम्बर सही तरीके से नहीं लिखे होते हैं, या फिर नम्बरप्लेट पर कीचड़ होने की स्थिति में गाड़ी का नम्बर स्पष्ट नजर नहीं आता, जिस वजह से challan गलत कट जाते हैं। बीते कुछ दिनों से इस तरह की कई तरह की शिकायतें सामने आई हैं।
नम्बर प्लेट को ठीक तरह से रीड न कर पाने की वजह से गलती करने वाले के बजाय किसी और शख्स का challan कट जाता है। यदि गलत challan कट गया है तो उसे इस तरह से कैंसल करवाया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ताज हसन ने बताया कि challan के ऑटोमैटिक सिस्टम में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।
यदि किसी का गलत challan कट गया है, तो वह ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर सम्पर्क करके इस बारे में सूचना दे सकते हैं।
इसके अलावा ई मेल के जरिए भी अपनी शिकायत दज करा सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद काटे गए गलत challan को कैंसल कर दिया जाता है।
सबसे खास बात ये है कि उसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ता।
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ एक फॉरमेट भी शेयर कर रही है।
0 Comments