नई दिल्ली॥ अगर आपके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र (कागज) नहीं है, तो अब गाड़ी लेकर सड़क निकलना आपको बेहद महंगा पड़ सकता है। दरअसल, बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) के गाड़ी चलाने पर आपको दस हजार तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत, ऐसे बहुत सारे वाहनों के चालान काटे गए जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र (कागज) नहीं था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवाहन विभाग के एक अफसर ने बताया कि हमने दिल्ली में 40 टीमें तैनात की हैं, जो वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र देखेंगी और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का चालान बनाएंगी। ये टीमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा चिन्हित किए गए 13 पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर फोकस करेंगी।
0 Comments