महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त को अपने संन्यास का अधिकारिक ऐलान कर चुके हैं. वह एक शानदार विकेटकीपर थे. उन्होंने टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंपिंग की हैं. वहीं उन्होंने वनडे में 321 कैच और 123 स्टंपिंग की हैं. टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने 57 कैच और 34 स्टंपिंग की थी.
आकाश चोपड़ा ने अब ऋषभ पंत को माना विकेटकीपिंग का नंबर-1 दावेदार
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने धोनी के संन्यास के बाद ऋषभ पंत को जगह पक्की करने के लिए नंबर-1 दावेदार माना है.
उनका मानना है कि टेस्ट में, तो रिद्धिमान साहा ही भारतीय टीम की विकेटकीपिंग करते रहेंगे, लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ऋषभ पंत को अपनी जगह पक्की करने के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकेटकीपरों से ज्यादा मौके मिलेंगे.
रिद्धिमान साहा बने रहेंगे टेस्ट में भारतीय टीम के विकेटकीपर
आकाश चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, “रिद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे हैं, इसलिए वह टेस्ट क्रिकेट में बने रहेंगे. जब धोनी ने पिछले 4 साल से टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दिया था, तो हमारे पास सिर्फ एक कीपर ही था. टेस्ट में सिर्फ साहा का इस्तेमाल किया गयाऔर वनडे में धोनी.”
अब जब धोनी नहीं हैं, तो आपके पास ऋषभ पंत और केएल राहुल कुछ समय के लिए इस सफेद गेंद को सुलझाने की कोशिश करेंगे. साहा टेस्ट कीपर के रूप में जारी रहेंगे, वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां खेलेंगे.”
लिमिटेड ओवर में ऋषभ पंत नंबर-1 दावेदार
अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए ऋषभ पंत ने कहा, “उसके बाद की पीढ़ी में, मुझे लगता है कि ईशान किशन और संजू सैमसन दो नाम हैं, जो मेरे दिमाग में आते हैं, जिन्हें आप बहुत करीब से देखेंगे और ऋषभ पंत भी इसमें शामिल होंगे, लेकिन इन तीनों में अपनी जगह भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर पक्की करने के नंबर-1 दावेदार ऋषभ पंत हैं.”
अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के संन्यास के बाद ऋषभ पंत भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं या नहीं.
0 Comments