मारपीट में घायल पिता को लॉरी में लाद थाने पहुंचे बच्चे, दंग पुलिस मदद को दौड़ी!


यह घटना संत कबीर नगर के खलीलाबाद के कुसमीदांडी गांव की है मुश्किल परिस्थितियों में कभी-कभी बच्चों की कार्यवाही सराहने योग्य होती है। चाहे वह लॉकडाउन में पिता को सायकल पर घर तक ले जानेवाली बेटी की बात हो या अन्य। उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के एक गांव में मारपीट में घायल हुए एक व्यक्ति को जब कोई मदद नहीं मिली तो उसके बच्चे उसे लॉरी पर पहले अस्पताल उसके बाद पुलिस थाने तक ले गए थे। इस केस में पुलिसवालों को काफी आश्चर्य हुआ कि एक छोटा बच्चा है जो अपने घायल पिता को लॉरी पर अस्पताल तक पहुंचाता है। यह घटना संत कबीर नगर के खलीलाबाद के कुसमीदांडी गांव की है। जहां कुछ टपोरी तत्वों द्वारा त्रास दिया गया। उन लोगों ने गणेश के घर पर पथराव किया था। जिसे रोकने जाने पर वे उस पर ही टूट पड़े थे। बच्चों ने पिता को घायल होते देखकर आसपास में लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया किंतु किसी ने मदद नहीं दी जिससे पिता को […]



यह घटना संत कबीर नगर के खलीलाबाद के कुसमीदांडी गांव की है

मुश्किल परिस्थितियों में कभी-कभी बच्चों की कार्यवाही सराहने योग्य होती है। चाहे वह लॉकडाउन में पिता को सायकल पर घर तक ले जानेवाली बेटी की बात हो या अन्य। उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के एक गांव में मारपीट में घायल हुए एक व्यक्ति को जब कोई मदद नहीं मिली तो उसके बच्चे उसे लॉरी पर पहले अस्पताल उसके बाद पुलिस थाने तक ले गए थे।

इस केस में पुलिसवालों को काफी आश्चर्य हुआ कि एक छोटा बच्चा है जो अपने घायल पिता को लॉरी पर अस्पताल तक पहुंचाता है। यह घटना संत कबीर नगर के खलीलाबाद के कुसमीदांडी गांव की है। जहां कुछ टपोरी तत्वों द्वारा त्रास दिया गया। उन लोगों ने गणेश के घर पर पथराव किया था। जिसे रोकने जाने पर वे उस पर ही टूट पड़े थे। बच्चों ने पिता को घायल होते देखकर आसपास में लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया किंतु किसी ने मदद नहीं दी जिससे पिता को लॉरी पर सुलाकर पहले अस्पताल पहुंचाया गया।



जिला अस्पताल में उनकी प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस थाने ले जाया गया। जहां पुलिस यह चित्र देखकर चौंक गई और तुरंत ही मदद के लिए दौड़ी आई। पुलिस ने उन्हें लॉरी से उतारकर मेडिकल वान में अस्पताल तक पहुंचाया और योग्य उपचार भी कराया था।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस विस्तार में, ऐसे टपोरी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसी भी जानकारी मिली कि यह परिवार बहुत गरीब है। पिता लॉरी चलाते हैं। पुलिस ने योग्य सरकारी अस्पताल में उपचार कराया तो परिवार ने राहत की सांस ली।

किन कारणों से मारपीट की गई इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस जांच कर रही है। परिवार टपोरी तत्वों के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस थाने तक अपनी लॉरी में पहुंचा था। जहां बच्चों ने पैडल मारे थे, मां उनके साथ बैठी थी, और पिता को चोट लगने से सुलाया था।


Post a Comment

0 Comments