राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 4 विकेट के अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया था, इस लक्ष्य को राजस्थान ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस मैच के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड्स बने हैं. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे.
आइए डालते हैं एक नजर मैच में बने रिकॉर्ड्स पर :
1. राजस्थान रॉयल्स की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह 11वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 19 मैच खेले गए थे, जिसमे से 9 मैच पंजाब की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 10 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीते थे.
2. मयंक अग्रवाल ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया.
3. आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा लगाया गया मयंक अग्रवाल का यह दूसरा सबसे तेज शतक था. भारतीय खिलाड़ियों में युसफ पठान ने साल 2010 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 बॉल पर शतक बनाया था.
4. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी. यह आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.
5. किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आईपीएल के इतिहास में यह 13वां शतक था. आरसीबी की टीम के लिए खेलते हुए भी बल्लेबाजों ने 13 शतक बनाए हुए हैं.
6. यह दूसरा आईपीएल सीजन था, जब सीजन के शुरूआती दोनों शतक भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से आए हैं. इससे पहले साल 2011 के आईपीएल में सीजन के शुरूआती दोनों शतक भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से आए थे. पहला शतक जहां पॉल वाल्थाटी ने लगाया था. वहीं दूसरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था.
7. केएल राहुल ने आज अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया.
8. आज के मैच में आईपीएल 2020 टूर्नामेंट का 100वां छक्का भी लग गया है.
9. केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में कुल 222 रन बना लिए हैं और फाफ डू प्लेसी के 173 रन को पछाड़ ऑरेज कैप की रेस में नंबर-1 स्थान पर आ गए हैं.
10. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास का यह सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया है. आज तक 223 रन के लक्ष्य का पीछा आईपीएल में नहीं हो पाया था.
0 Comments