शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है. टीम की इस जीत के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ काफी खुश नजर आए, उन्होंने इस जीत का श्रेय राहुल तेवतिया को दिया है, जिन्होंने 19वें ओवर में शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर कुल 5 छक्के लगाए थे.
राहुल तेवतिया के छक्कों ने बदल दिया पूरा गेम
जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, “राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल को, जो 19वें ओवर में छक्के लगाए, मुझे लगता है कि उसी से पूरा गेम बदल गया था. हमने अपना पिछला मैच भी इसी मैदान पर खेला था, इसलिए हमें इस मैदान का अनुभव था कि अगर हम विकेट हाथ पर रखेंगे, तो हम अंत में मैच को जीत सकते हैं, क्योंकि यह मैदान काफी छोटा है.”
संजू सैमसन इस समय बहुत अच्छे छक्के लगा रहा
स्टीव स्मिथ ने आगे अपने बयान में कहा, “संजू सैमसन इस समय बहुत अच्छे छक्के लगा रहा है. राहुल तेवितिया को भी हमने नेट्स में देखा था, जिस तरह उसने कॉट्रेल को छक्के लगाए, नेट्स में भी वह वैसे ही छक्के लगा रहे थे. कॉट्रेल की पहली 3 गेंदों पर जो 3 छक्के गए, उसने मैच हमारी तरफ मोड़ दिया.”
हम 250 रन भी चेस कर सकते
यह हमारा चेज करने का खुद पर काफी अच्छा विश्वास था, एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 250 रन भी चेस कर सकते हैं. हमारे गेंदबाजों ने भी अंतिम के कुछ ओवरों में अच्छी वापसी की थी, वरना हमें इससे भी बड़ा स्कोर चेस करना पड़ सकता था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया था, इस लक्ष्य को राजस्थान ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
यह राजस्थान रॉयल्स टीम की लगातार दूसरे मैच में जीत थी. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब टीम की यह टूर्नामेंट में दूसरी हार थी.
0 Comments