इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में एक बल्लेबाज जिनका टेस्ट और वनडे में अलग ही मुकाम है। इस बल्लेबाज ने ना केवल सबसे ज्यादा मैच खेले हैं बल्कि सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। क्रिकेट के मैदान में एक से एक कीर्तिमान इस बल्लेबाज के नाम हैं। अब आपको पता चल ही गया होगा कि हम यहां पर भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात कर रहे हैं।
ऑलटाइम वनडे रैंकिंग के टॉप-10 में नहीं है सचिन
सचिन तेंदुलकर… सर्वकालिक क्रिकेट इतिहास में सबसे महानतम बल्लेबाज… इन्होंने जिस तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं उसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है। वनडे हो या टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त प्रभुत्व स्थापित किया।
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में नंबर वन रैंकिंग हासिल की। वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन ऑलटाइम आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाज में सचिन का नाम नहीं है। आपको बताते हैं वो 10 बल्लेबाज जिनकी रही है सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग…
विव रिचर्ड्स- 935 अंक
विश्व क्रिकेट में महानतम बल्लेबाजों की बात करें तो वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का नाम भी आता है। विव रिचर्डसन एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने दौर में आतिशी बल्लेबाजी कर हर किसी को खासा प्रभावित किया। विव टेस्ट और वनडे दोनों में शानदार बल्लेबाजी करते थे। विव रिचर्ड्स का कद वनडे क्रिकेट में बहुत बड़ा रहा जिन्होंने साल 1985 में वनडे में 935 रैंकिंग अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक दर्ज किए।
जहीर अब्बास- 931 अंक
ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे। इसी तरह से एशिया क्रिकेट का ब्रैडमैन किसी बल्लेबाज को कहा जाता था तो वो पाकिस्तान के जहीर अब्बास थे। जहीर अब्बास पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा दमखम दिखाया कि उन्हे खास तौर पर याद किया जाता है। वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज जहीर अब्बास रहे थे। एक बार तो उन्होंने वनडे में 931 रेटिंग अंक हासिल किए थे।
ग्रेग चैपल- 921 अंक
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में महान बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें से पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रेग चैपल का नाम लिया जाता है। ग्रेग चैपल ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा योगदान दिया। जिसमें उन्होंने प्रभावशाली करियर दिया। ग्रेग चैपल वनडे क्रिकेट में भी शानदार खेलते थे। जिन्होंने एक बार अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर 921 रेटिंग अंक हासिल किए।
डेविड गॉवर- 919 अंक
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डेविड गॉवर का एक बहुत बड़ा नाम रहा है। डेविड गॉवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज में से एक माना जाता था। उनकी तकनीक बहुत ही जबरदस्त रही। डेविड गॉवर ने वनडे क्रिकेट में अपने नाम एक से एक शानदार कीर्तिमान जोड़े हैं। अपने समय के बेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाने वाले डेविड गॉवर ने एक बार तो वनडे क्रिकेट रैंकिंग में 919 अंक दर्ज किए थे। जो किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी में सबसे ज्यादा हैं।
डीन जोंस- 918 अंक
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजों में डीन जोंस का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता था। डीन जोंस मौजूदा समय में एक बेहतरीन कोच और कमेंटेटर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने अपने टाइम में अलग ही बल्लेबाज के रूप में दम दिखाया। 90 के दशक में वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने काफी कारनामें किए। डीन जोंस के नाम एक बड़ी सफलता ये रही कि उन्होंने अपने करियर में वनडे रैंकिंग में 918 अंक हासिल किए।
विराट कोहली- 911 अंक
क्रिकेट के खेल में मौजूदा दौर में विराट कोहली सर्वश्रेष्ठता के शिखर पर पहुंच चुके हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अब तक के सफर में कई कीर्तिमान दर्ज किए हैं। जिस तरह से विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं उन्हें रिकॉर्ड पुरुष कहा जाने लगा है। कोहली वनडे में तो बहुत ही ऐतिहासिक प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने वनडे में लंबे समय तक नंबर वन रैंकिंग को बरकरार रखा। वो वनडे में 911 अंक भी दर्ज कर चुके हैं।
जावेद मियांदाद- 910 अंक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद को इस टीम के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी रह चुके जावेद मियांदाद एक बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के दौरान खास मुकाम तक पहुंचे हैं। मियांदाद ने अपनी बल्लेबाजी से वनडे क्रिकेट में भी कमाल के रिकॉर्ड बनाए हैं। मियांदाद ने वनडे क्रिकेट की जबरदस्त बल्लेबाजी से एक बार तो करियर में वनडे रैंकिंग में 910 अंक तक हासिल कर लिए।
ब्रायन लारा- 908 अंक
विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के लीजेंड क्रिकेटर ब्रायन लारा ने अपने समय में जबरदस्त बल्लेबाजी की हैं। ब्रायन लारा की बल्लेबाजी तकनीक के साथ-साथ विकेट पर टिकने का गजब का हुनर था। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को ब्रायन लारा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई बार मैच जीतवाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के साथ वनडे क्रिकेट में भी जबरदस्त बल्लेबाजी दिखायी। लारा ने अपने करियर में वनडे रैंकिंग में एक बार तो 908 अंक दर्ज किए थे।

एबी डिविलियर्स- 902 अंक
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में दिग्गज बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। इन बल्लेबाजों में अगर सबसे प्रमुख बल्लेबाज में गिनती होती है तो एबी डिविलियर्स का नाम आता है। एबी डिविलियर्स ने तो जबरदस्त नाम कमाया है। डिविलियर्स ने तीनों ही फॉर्मेट में अपने आपको स्थापित किया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का भी कारनामा किया है। लंबे समय तक वनडे में अच्छे प्रदर्शन से एक बार वो रैंकिंग में 902 अंक तक पहुंचे थे।

हाशिम अमला- 901 अंक
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एबी डिविलियर्स के साथ सालों तक हाशिम अमला ने निभाई। हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के एक बहुत ही शानदार बल्लेबाज रहे। एबी की तरह ही अमला तीनों ही फॉर्मेट में कमाल के बल्लेबाज रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तो सबसे तेज रनों का रिकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाजों में रहे। अमला ने वनडे रैंकिंग में अपने करियर में एक बाद 900 का आंकड़ा पार करते हुए 901 अंक हासिल करने में कामयाब रहे।

0 Comments