नई दिल्ली/पटनाः कोरोना काल के बीच त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस दौरान अब घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेनों में अभी से सारी सीटें भर चुकी हैं।
इस बार 25 अक्टूबर को दशहरा है, 14 नवंबर को दिवाली और 20 को छठ पूजा है। दिल्ली और मुंबई में रह रहे बिहार के लोग फेस्टिवल सीजन के मौके पर घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण नियमित ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द हैं।
वहीं वैशाली सुपरफास्ट, आम्रपाली एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, भागलपुर गरीबरथ, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जयनगर गरीबरथ जैसी ट्रेनों में भी जगह नहीं है। इन ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है और कंफर्म होने की उम्मीद बहुत कम है।
बता दें कि त्योहारों में घर जाने के लिए बस या हवाई सफर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके द्वारा ही आप लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।
0 Comments