IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए ये 2 खिलाड़ी साबित होंगे ब्रह्मास्त्र







नई दिल्ली: आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज अब से बस कुछ दिनों बाद होने वाला है. सभी की निगाहें टी-20 क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग पर बनी हुई है. लेकिन जहां एक तरफ सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी इस बार के ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी. तो दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने ताज बचाने के साथ-साथ चैंपियन बनने की चुनौती रहेगी. 

इस चैलेंज से पार पाने के लिए आईपीएल 13 (IPL 13) के दौरान इस बार मुंबई की टीम में दो ऐसे गेंदबाज मौजूद हैं, जो अपनी घातक बॉलिंग से विरुद्धी टीम के हौंसले पस्त कर देते हैं. जी हां यहां चर्चा हो रहे इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की. ये दोनों बॉलर्स एमआई (MI) के लिए इस आईपीएल सीजन में ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं. 

वनडे में बोल्ट-बुमराह नंबर 1 और 2 
दरअसल बोल्ट और बुमराह की जोड़ी आईपीएल 13 के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से दहाड़ती हुई नजर आएगी. इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) इसलिए तुरुप का इक्का बन सकते हैं क्योंकि बोल्ट और बुमराह आईसीसी वनडे बॉलर्स रैंकिंग में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर काबिज हैं. 

इससे इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में ये दोनों फास्ट बॉलर्स सामने वाली टीम के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. मालूम हो ट्रेंट बोल्ट इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में खरीद गए हैं. इससे पहले बोल्ट दिल्ली की टीम का हिस्सा हुआ करते थे. जबकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शुरुआत से ही एमआई की ओर से खेलते रहे हैं. 

क्या कहते हैं बोल्ट और बमुराह के आईपीएल आंकड़े
वहीं अगर गौर किया जाए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल आंकड़ों की ओर तो बुमराह ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 77 मैच खेले हैं. जिनमें बुंमराह ने अपनी घातक बॉलिंग के दम पर 82 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि यॉर्कर किंग बुमराह का बॉलिंग बेस्ट 3-7 विकेट है. इसके अलावा कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल रिकॉर्ड पर रुख किया जाए तो बोल्ट ने आईपीएल (IPL) करियर के 33 मुकाबलों में 38 विकेट चटकाए हैं. साथ ही बोल्ट का गेंदबाजी बेस्ट 3-19 विकेट है. 

Post a Comment

0 Comments