Bigg Boss 14: पहले हफ्ते का शॉकिंग इविक्शन, क्या सच में बेघर हुईं Sara Gurpal!





   


 'बिग बॉस 14' के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने नए कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वे अपने गेम को ठीक से आगे बढ़ाएं. 


नई दिल्ली: इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में 'बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)' का जलवा छाया हुआ है. बीते सीजन जहां पंजाबी सिंगर  हिमांशी खुराना और शहनाज गिल ने घर में धूम मचाई. वहीं अब इस सीजन पंजाबी कुड़ी सारा गुरपाल (Sara Gurpal) ने शो शुरू होते ही सुर्खियां बटोरीं और घर में आते ही कंट्रोवर्सी का तूफान ला दिया. जिसके बाद लोगों को सारा के गेम में बने रहने की उम्मीदें बढ़ गईं. लेकिन  1 हफ्ते में तो सारा ने लोगों को अपनी पर्सनैलिटी से खास इंप्रेस नहीं किया है. 

सलमान ने सबको दिखाया बाहर का रास्ता
दरअसल 'बिग बॉस 14' के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने नए कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वे अपने गेम को ठीक से आगे बढ़ाएं. जिससे उन्हें 2 ही हफ्तों बाद गेम शो से बाहर ना होना पड़े. लेकिन जाते हुए सलमान खासे नाराज दिखे और उन्होंने सभी 10 फ्रेशर्स को कहा था कि सभी अपने बैग पैक कर इस घर से बाहर निकल जाओ.

क्या सच में बेघर हुईं सारा गुरपाल!    
सलमान के गुस्से के बाद आगे क्या होने वाला है ये तो सोमवार के एपिसोड में पता चलेगा. लेकिन यह तो तय है कि कोई एक सदस्य तो घर से बेघर होने वाला है. वहीं सोशल मीडिया पर पहले एविक्शन को लेकर 'बिग बॉस फैनक्लब' से बड़ा अपडेट सामने आया है. इस अपडेट के अनुसार, पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल शो से एविक्ट हो गई हैं. वे घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं. 

लेकिन सोशल मीडिया पर छाई इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसका सच तो आज रात के एपिसोड में सामने आएगा. हालांकि सलमान खान ने भी सारा को लेकर 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कहा भी था कि वह शो में कुछ खास करती हुई नहीं दिख रही हैं. वहीं सीनियर्स भी उन्हें 'इसमें वो बात नहीं' वाली कैटेगरी में डाल चुके हैं. 

Post a Comment

0 Comments