यूपी सचिवालय में बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए भी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

 

देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।

अब इसी कड़ी में यूपी में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि यूपी विधानसभा सचिवालय में कई पदों पर भर्ती को लेकर नौकरियों का पिटारा खुल चूका हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिस पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।


1 .पद का नाम : आशुलिपिक

योग्यता : 12वीं पास

पदों की संख्या : 4

2 .पद का नाम : समीक्षा अधिकारी

योग्यता : स्नातक

पदों की संख्या : 13

3 .पद का नाम : संपादक, सुरक्षा सहायक और अन्य पद।

योग्यता : पदों के अनुसार B.Lib, 12TH, M.Sc. होनी चाहिए।

पदों की संख्या : 74

4 .पद का नाम : प्रशासक

योग्यता : ग्रेजुएट

पद की संख्या : 1

आधिकारिक वेबसाइट : https://uplegisassemblyrecruitment.in/

आवेदन की अंतिम तिथि : 7 जनवरी 2021

वेतनमान : यूपी सरकार के नियमानुसार।

Post a Comment

0 Comments