नए साल में भर्ती, मेरिट लिस्ट से चयन, 31 दिसंबर से करें आवेदन

NHM हरियाणा भर्ती 2021 के अंतर्गत CHO के कुल 671 पदों पर वैकेंसी निकली है. इन पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrhmharyana.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri, NHM Haryana CHO Notification 2021


NHM Haryana CHO Notification 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मिड लेवल प्रोवाइडर्स-कम-कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) के 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. जिसके लिए 31 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.

पदों की संख्या
NHM हरियाणा भर्ती 2021 के अंतर्गत CHO के कुल 671 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के लिए रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित है. 

NHM Haryana CHO Notification 2021

Haryana CHO 2021: शैक्षणिक योग्यता 
NHM Haryana CHO Notification के अनुसार मिड लेवल प्रोवाइडर्स-कम-कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BAMS या B.Sc.(नर्सिंग) होना आवश्यक है.

 

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

महत्वपूर्ण तिथियां 
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 31 दिसंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2021

आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.

चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद जिले के अनुसार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?
इन पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrhmharyana.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments