अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के कायल हुए ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, इन शब्दों में कर रहे तारीफ


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें टीम की कप्तानी का दारोमदार अजिंक्य रहाणे पर है. इसके साथ ही विराट कोहली की गैर मौजूदगी में सीरीज जिताने का भी प्रेशर रहाणे पर ही है. लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरीके से अजिंक्य रहाणे ने शानदार कप्तानी के साथ बल्लेबाजी की है. उसके कायल देश के ही नहीं बल्कि विदेशों के भी दिग्गज हो गए हैं.

दरअसल अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस से लेकर क्रिकेट दिग्गज भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इसी बीच वीरेंद्र सहवाग से लेकर शेन वॉर्न जैसे खिलाड़ियों ने भी अजिंक्य रहाणे के खेल प्रदर्शन की सराहना की है. इस रिपोर्ट के जरिए हम उन 5 दिग्गजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने उनकी कप्तानी की तारीफ की है.

सुनील गावस्कर इस अंदाज में बांधे तारीफों के पुल

मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने शानदार तरीके से अजिंक्य रहाणे की तारीफ में कसीदे पढ़े. टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर के साथ ही हर्षा भोगले भी कमेंट्री कर रहे थे.

इसी दौरान की बात है, जब अचानक से ही हर्षा भोगले ने सुनील गावस्कर से अंजिक्य रहाणे की कप्तानी पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कह दिया. इस सवाल पर सुनील गावस्कर ने कहा कि, वो इस मसले पर ज्यादा कुछ तो नहीं बोलेंगे, क्योंकि लोगों को यही लगेगा कि मैं मुंबई से जुड़े खिलाड़ियों को सपोर्ट में हूं.

गौरतलब है कि कई बार सुनील गावस्कर पर इस तरीके के आरोप लगते आए हैं कि वो मुंबई खिलाड़ियों के समर्थन में खड़े रहते हैं. साफ शब्दों में भले ही गावस्कर ने अजिंक्य के लिए ज्यादा कुछ नहीं कहा. लेकिन उनके बयान से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि, वो क्या कहने की कोशिश कर रहे थे.

वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे की कप्तानी को बताया शानदार

दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी देखकर वीरेंद्र सहवाग ने अपने आपको उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं. ऐसे में रहाणे की कप्तानी की जमकर तारीफ करते हुए इसके बारे में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बकायदा एक ट्वीट भी किया है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि,

“अजिंक्य रहाणे की गेंदबाजी के साथ ही उनकी स्मार्ट फील्डिंग प्लेसमेंट की सोच भी कमाल की थी. अश्विन, बुमराह, सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी की. खास बात यह रही कि पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया को 195 पर रन पर पवेलियन भेजा. अब बल्लेबाजों के लिए अच्छी पहली पारी की लीड हासिल करना है”.

 


शेन वॉर्न ने ऐसे की अजिंक्य रहाणे की तारीफ

भारतीय टीम के दिग्गज ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न ने भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि,

“आज एमसीजी में क्रिकेट का कितना अच्छा दिन है. लंबे समय तक एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को बधाई. कृपया करके इस तरह की और पिच तैयार करें! भारतीय गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखआया! क्या भारत पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकता है?”


वीवीएस लक्ष्मण की रहाणे की तारीफ

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ वीवीएस लक्ष्मण ने भी की है. क्रिकेट जगत में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने-जाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने एक ऑफिशियल ट्वीट किया है. जिसके जरिए अजिंक्य रहाणे की प्रशंसा की है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि,

“भारत के लिए यह सबसे बेहतरीन दिन रहा. गेंदबाज ने एक बार फिर शानदार वापसी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. डेब्यू करने वाले दोनों ही खिलाड़ी फॉर्म में थे, और उनमें आत्मविश्वास भरा हुआ था. अजिंक्य रहाणे ने वाकई टीम की अच्छी कप्तानी की. महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने एडिलेड में मिली हार को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया.


रिकी पोंटिंग हुए अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के कायल

अजिंक्य रहाणे की तारीफ के पुल बांधने में रिकी पोंटिंग का भी नाम सामने आ चुका है. उन्होंने भी क्रिकेट.कॉम.एयू के साथ हुई बातचीत में अजिंक्यरहाणे की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि,

“टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे की मेजबानी वाकई काफी शानदार रही है. कप्तानी ही नहीं उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग में जो बदलाव किए वो काफी शानदार था. टीम में इसी क्रम में खिलाड़ी होने चाहिए. ताकि इसे सही तरीके से लागू कर सकें.”


उन्होंने स्मिथ के विकेट के बारे में बात करते हुए कहा था कि,

“इसकी रणनीति पहले से ही तैयार हो चुकी थी. जो बर्न्स का विकेट उसी तरीके से गेंदबाजों ने लिया जिस तरीके से वो चाहते थे. कैमरून ग्रीन का विकेट भी तैयारी के साथ लिया गया था. मोहम्मद सिराज ने कैमरून को शानदार आउट स्विंगर्स गेंदें डाली और उसके बाद एक इन स्विंगर फेंकी, इस लपेटे में ग्रीन फंस गए. मुझे लगा कि ये रणनीति तैयार थी, जिसका श्रेय अजिंक्य रहाणे को जाना चाहिए”




Post a Comment

0 Comments