AUSvIND: प्रज्ञान ओझा ने बताया क्यों रोहित शर्मा का वजन बहुत बढ़ गया था और कैसे उन्होंने इसे किया कम





चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे, टी20 इंटरनैशनल सीरीज और बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। रोहित शर्मा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे लेकिन वहां के नियमों के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों  को 14 दिन का क्वारंटाइन रहना होता है। रोहित फिलहाल अपना क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने गुरुवार को टीम के बैटिंग कोच के साथ समय भी बिताया। भारत की पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने कहा रोहित को तीसरे टेस्ट मैच से पहले कड़े अभ्यास की जरूरत है। 

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए प्रज्ञान ओझा ने कहा, 'एनसीए पर सभी का ध्यान रोहित पर था। वहां उनसे कड़ा अभ्यास करवाया गया। कई महीने क्रिकेट ना खेलने के कारण रोहित का वजन भी काफी बढ़ गया था। वह उसे भी लगातार कम करने का प्रयास कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'रोहित को इस समय कठिन प्रैक्टिस करनी चाहिए। क्योंकि 13-14 दिन के क्वारंटीन पीरीयड पूरा करने के बाद हम उसी में ढल जाते हैं।'

यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान रोहित चोटिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अंतिम कुछ मैच खेले थे। लेकिन जब उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं हुआ तब इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। बाद में रोहित शर्मा को एनसीए भेज दिया गया जहां उनको फिटनेस टेस्ट हुआ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में रोहित ओपनिंग कर सकते हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments