चूल्हे पर खाना पका रहे एक्टर ने लगाया 'भूसे' का छौंक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चूल्हे पर खाना पका रहे सलमान खान की बीना काक खाना बनाने में मदद कर रही हैं। वीडियो में सलमान एक पतीले में अदरक और लहसुन का तड़का लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान उन्हें खाना बनाना सिखा रहे हैं। इसके बाद बीना काक सलमान को दही में डला हुआ धनिया देती हैं। जिस पर सलमान उनसे पूछते हैं कि बताओ ये क्या है?
सलमान खान ने चूल्हे पर बनाया खाना
सलमान के सवाल पर बीना काक कहती हैं कि आप बताओ ये क्या है, आप बना रहे है खाना.. इस पर सलमान खान कहते हैं कि, तो सलमान हंसते हुए कहते हैं कि ये भूसा है। इस वीडियो को बीना काक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सलमान खान के बर्थडे पर शेयर किया था। वीडियो को अब तक चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा सकता है। सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बीना काक सलमान को अपने भाई के तौर पर भी मानती हैं
बीना काक सुपरस्टार सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी मानी जाती है। बीना काक सलमान को अपने भाई के तौर पर भी मानती हैं। साथ ही उन्हें राखी भी बांधती है। इसके अलावा अक्सर , सलमान खान जयपुर आने पर कभी भी बीना काक से मिले बिना नहीं जाते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए बीनाकाक ने लिखा कि, गुरु सेर तो चेला सवा सेर । बताया जा रहा है वीडियो पिछले साल का है। इस वीडियो में सलमान खान बिरियानी बना रहे हैं।
गुरु सेर तो चेला सवा सेर।Salman cooking desi style while his stay at home in Jaipur,Can't wait to have you back .Wishing you a very happy birthday SK .Wishing everyone else happier n healthier times ahead .Free of tension , worries .Stay safe n healthy ..@BeingSalmanKhan pic.twitter.com/WLqTkeowAG
— Bina kak (@binaakak) December 26, 2020
इससे पहले लॉकडाउन में सलमान ने खेती करते हुए अपनी फोटोज शेयर की थी। ये फोटोज लॉकडाउन के समय की थी जब वे पनवेल में अपने फार्महाउस में ठहरे थे। उस वक्त सलमान ने खेतों में रोपाई से लेकर जुताई तक की थी। वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' का हाल ही में एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक सिक्ख कॉप के रूप में नजर आ रहे थे। उनके आने वाली प्रोजेक्ट्स में राधे, अंतिम द फाइनल ट्रुथ, किक 2 शामिल है। इसके अलावा एक्टर बिग बॉस 14 की भी होस्ट कर रहे हैं।
0 Comments