नशे में कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या, घटना के पहले दोनों ने छककर पी थी शराब



सूरजपुर। जिले के केरता में युवती की लाश मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी प्रेमिका को शराब के नशे में मौत के घाट उतारकर फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक 24 दिसम्बर को केरता में एक किसान के गन्ने की खेत में युवती का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान और शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर खंडगवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक टीम बनाकर मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। लिहाज़ा पुलिस ने पूछताछ में पाया कि युवती का उसके ही गांव के रहने वाले देव सिंह से प्रेम संबंध था।

घटना के दिन भी दोनों ने साथ में शराब पी और दूसरे गाँव घूमने चले गए और फिर वहां भी शराब पी। पुलिस के मुताबिक दोनों जब वापस आ रहे थे तो युवती का फोन बजने लगा, जिसे आरोपी ने रिसीव कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने युवती पर लात से प्रहार कर दिया। इस वार से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को घुमाने के लिए आरोपी ने उसका दुपट्टा और हसिया दूसरे रास्ते मे फेंक दिया ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Post a Comment

0 Comments