जिले के पिपरौली ब्लॉक में एक अनोखी शादी देखने को मिली | यहां एक ही मंडप में मां और बेटी ने सात फेरे लिए | गोरखपुर में गुरुवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक जोड़ा ऐसा भी था जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर थी | दूल्हा-दुल्हन देवर भाभी लगते हैं | दोनों ने इसी मंडप में शादी की | खास बात यह रही कि उनकी बेटी की शादी भी सामूहिक विवाह के इसी मंडप में हुई | वहां आए लोगों के लिए अपने आप में यह अनोखा मामला था | शायद ही ऐसा पहले कभी हुआ कि बेटी और मां दोनों एक साथ एक ही मंडप पर दुल्हन बनी हों | पिपरौली ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 63 जोड़े शादी के बंधन में बंधे | इस मंडप में मां और बेटी दोनों एक साथ दुल्हन बनीं | उनका विवाह भी एक ही मंडप में हुआ | 55 वर्षीय कुरमौल गांव के रहने वाले जगदीश का अभी तक विवाह नहीं हुआ था | उन्होंने रिश्ते में सगी बड़ी भाभी 53 वर्षीय बेला देवी से विवाह के सात फेरे लिए |
आपको बता दें बेला देवी के पति और जगदीश के भाई की मौत 25 वर्ष पहले हो गई थी | जगदीश के 3 भाई थे | जिसमें वह सबसे छोटा है | बेला देवी के 2 बेटे और 3 बेटियां हैं | दो बेटे और 2 बेटियों की शादी पहले हो चुकी है | सबसे छोटी बेटी इंदु (करीब 20 साल) की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत गुरुवार को सहजनवा के पाली गांव के राहुल के साथ हुई | इसी मंडप में बेला देवी और जगदीश ने शादी के बंधन में बंधने में का फैसला किया | हालांकि इस पर परिवार के लोगों से पहले ही रजामंदी ले ली गई थी |
0 Comments