फेरों के वक्त दूल्हे के साथ दुल्हन ने पीछे से किया कुछ ऐसा, देखकर ठहाके मारने लगे लोग




वैसे तो अब शादियों का मौसम खत्म हो गया है, मगर कोरोना काल की शादियों का अपना अलग रंग दिखा। इस साल सोशल मीडिया शादियों की तस्वीरों और वीडियों से पटा पड़ा दिखा। इस बीच कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। इसी कड़ी में एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ है, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी के मंडप पर कुछ ऐसा किया, जिसके बाद पूरी महफिल ठहाके से गूंज उठी। वीडियो में जो कुछ दिखता है, वह आपके चेहरे पर भी मुस्कान ला देगा। 

दरअसल, गुरुद्वारे में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि गुरुद्वारे में शादी हो रही है और सभी लोग बैठे नजर आते हैं। जब फेरे लेने की बारी आती है तो दूल्हा उठकर दूसरी दिशा में जाने लगता है, तभी दुल्हन पीछे से दूल्हे का कपड़ा खींचती है और उसे सही दिशा में चलने के लिए कहती है। दुल्हन की इस हरकत पर सभी लोगों की हंसी छूट जाती है और पूरी महफिल गूंज उठती है। इस वीडियो के 14वें सेकेंड पर दुल्हन ऐसा करती दिखती है।

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। दीपांशु ने लिखा है- 'सच्ची जीवनसाथी आपको हमेशा सही राह दिखाती है।' इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक चालीस हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 

Post a Comment

0 Comments