![]()
बीते 4 दिनों में जिले में लूट-डकैती की तीसरी घटना है
हर वारदात के बाद सहम जा रहे हैं आम लोग
बेगूसराय में अपराधियों ने लूटपाट का खुला खेल खेलना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों में लूट की तीसरी घटना को अंजाम दे दिया है। गुरुवार की रात अपराधियों ने शहर के नगर थाना चौक के कर्पूरी स्थान के पास हथियार दिखाकर ज्वेलरी की दुकान से नगद रुपए लूट लिए। विरोध करने पर पिस्तौल के बट से मारकर दुकानदार को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और सदर डीएसपी राजन कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
बताया जाता है कि 8:45 बजे अचानक दो बाइक पर तीन नकाबपोश अपराधी सुनील पोद्दार ज्वेलर्स पर पहुंचे और पिस्टल दिखाते हुए लूटपाट करने लगे। जब दुकानदार सुनील पोद्दार ने लूट का विरोध किया तो उसके सर पर पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। लूट कितने की हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बुधवार को IDBI बैंक में हुई थी डकैती
बुधवार को ही वीरपुर के लक्ष्मीपुर सरौंजा स्थित IDBI बैंक में अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 6।65 लाख रुपये लूट लिए थे। दोपहर 2:45 बजे 3 बाइक पर सवार 7 की संख्या में नकाबपोश अपराधी आए थे। इनमें से 4 बैंक के अंदर घुस गए और बाकी 3 बाहर में निगरानी कर रहे थे। मात्र 4 मिनट में ही हथियारबंद अपराधियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और डकैती कर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी।
सोमवार को फाइनेंस बैंक को लूटा था
इससे भी पहले सोमवार 14 दिसंबर को फुलवरिया बाजार में स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में लूट हुई थी। शाम के वक्त आये अपराधियों ने 6 लाख 73 हजार रुपये लूट लिए थे। दो बाइक पर सवार चार अपराधी बैंक में घुसे थे और हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
0 Comments