जिसके लिए सुल्तान ने छोड़ दिया राजपाट, एक साल बाद ही वो ले गई तलाक

मलेशिया के केलातन के 51 साल के पूर्व राजा सुल्तान पूर्व राजा सुल्तान मोहम्मद-वी ने अपने से 23 साल छोटी रूसी ब्यूटी क्वीन से शादी के लिए अपनी राजपाट छोड़ा था. लोकल रिपोर्ट के मुताबिक, अब शादी के एक साल बाद ही बाद ही तलाक हो चुका है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने तलाक के लिए 1 जुलाई को रजिस्टर कराया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक के सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल हो रही है. बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही दोनों अलग हो चुके हैं स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुल्तान ने पिछले साल मॉस्को में ओक्साना वीवोदीना (27) से शादी की थी। सोशल मीडिया पर उनके तलाक के सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल हो रही है. बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही दोनों अलग हो चुके हैं।

सुल्तान के बाद शाह बने थे किंग
सुल्तान मोहम्मद-वी के गद्दी छोड़ने के बाद मलेशिया में पहंग स्टेट के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को नया किंग बनाया गया था। अब्दुल्ला सुल्तान ने सुल्तान मोहम्मद पंचम की जगह ली है। 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद रोटेशन प्रणाली के तहत अब्दुल्ला देश के 16वें राजा बने थे। मोहम्मद पंचम ने 2016 में मलेशिया की गद्दी संभाली थी। ओक्साना वोवोदीना से उनकी शादी मॉस्को के एक उपनगरीय इलाके बारविखा में हुई थी। ओक्साना 2015 में मिस मॉस्को रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने चीन-थाईलैंड में मॉडलिंग भी की। इसी दौरान उनका अफेयर सुल्तान के साथ शुरू हुआ था।


Post a Comment

0 Comments