मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाने वाले एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) ने उपने अंदाज में विश किया. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा लवली कपल्स में से एक हैं. दोनों की शादी को लंबा समय हो गया है, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री ऐसी लगती है, जैसे कल ही दोनों की शादी हुई हो. जेनिलिया ने शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली और सिर्फ कुछ फिल्मों में कैमियो में दिखाई दीं. अब दोनों एक बार फिर साथ फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहने वाले रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बॉलीवुड कपल ने अपने वेब शो में बात करते हुए दोनों ने एक साथ फिल्म करने की इच्छा जताई हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्ममेकर अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आएगा तो वह साथ में काम करेंगे.
इस बातचीत में जेनेलिया ने कहा कि मैं हमेशा कहती हूं कि मेरी पहली फिल्म रितेश के साथ थी और शादी के बाद मैंने फिल्मों से दूरी बनाई तो आखिरी फिल्म भी रितेश के साथ रही. उन्होंने कहा कि हमें एक साथ काम करके खुशी होगी.
दोनों ने अपनी खुशहाल जिंदगी मंत्र भी दिया है. रितेश देशमुख कहते हैं कि वह जेनेलिया से एक दिन में 10 सवाल ही पूछने के लिए कहते हैं और उनका कोटा सुबह पांच मिनट में पूरा हो जाता है. जेनेलिया कहती हैं कि मैं वहीं पूछती हूं, जिसकी मुझे जरूरत होती है. वह इसका जवाब दे सकते हैं या नहीं. ये उनकी च्वाइस है, वो कहते हैं न 'हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ' और वह बहुत अच्छे से जानते हैं.
इस बातचीत में उन्होंने आगे अपने बच्चों को बारे में बात की. उन्होंने बताया कि हमारे बच्चों को नहीं पता कि हम एक्टर्स हैं. उन्होंने हमारी कोई भी फिल्म नहीं देखी. रितेश ने कहा कि बच्चों ने हाल ही में टोटल धमाल देखी. उन्हें लगता है कि हर पिता कभी-कभी एक्टिंग जॉब भी करता हैं.

0 Comments