काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की वेकेशन फोटोज वायरल, शिमला में हैं एक्ट्रेस


1/ 10

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों पति गौतम किचलू के साथ अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

2/ 10

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए काजल पति गौतम संग शिमला वेकेशन के लिए गई हैं। दोनों की ही फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

3/ 10

लॉन्ग कोट पहने काजल फोटो में पोज देती नजर आ रही हैं। हनीमून के बाद काजल अब नए साल का सेलिब्रेशन खास अंदाज में पति संग करने वाली हैं।

4/ 10

बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो गए थे।

5/ 10

काजल ने इस दौरान कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए। ये सभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

6/ 10

काजल के वर्क फ्रंट की बात करें वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में नजर आई थीं, जिसके बाद यह इंडस्ट्री में मशहूर हुईं।

7/ 10

काजल अग्रवाल कई सारी तेलुगू और तमिल फिल्में कर चुकी हैं। अब वह कमल हासन के साथ फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी।

8/ 10

काजल ने शादी के बाद सरनेम बदलने पर अपनी बात रखी थी। काजल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह बहुत शानदार फीलिंग है। मैं मिसेस किचलू सुनने की आदत डाल रही हूं। हालांकि, मैं जब यह सुनती हूं तो बहुत अच्छा लगता है। यह मेरी जिंदगी का एक अलग और नया चरण है।'

9/ 10

काजल ने बताया कि आखिर उन्होंने इस समय शादी करने का फैसला क्यों लिया? काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान, जब हम दोनों एक-दूसरे से मिल नहीं पाए, तब लगा कि हमें साथ रहना है। गौतम ने मुझे जब प्रपोज किया तो वह वाकई में मेरे लिए स्पेशल था।

10/ 10

काजल ने आगे कहा था कि उनकी बातों ने मेरा दिल छू लिया था। मुझे उनपर प्यार तब और ज्यादा आया जब उन्होंने अपनी फीलिंग्स सच्चाई के साथ बयां की। उस प्रपोजल के बाद मैंने तय कर लिया था कि मैं गौतम के साथ लाइफ शेयर करूंगी।

Post a Comment

0 Comments