ब्रिटेन में बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे 8 हफ्ते के बच्चे दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन दिया जाएगा। इसकी कीमत 16 करोड़ 70 लाख रुपये है। लाजिमी है कि आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर एडवर्ड नाम के बच्चे को ऐसी कौन सी बीमारी है जिसका इलाज सिर्फ इतना मंहगा टीका ही है।

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन में बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे 8 हफ्ते के बच्चे दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन दिया जाएगा। इसकी कीमत 16 करोड़ 70 लाख रुपये है। लाजिमी है कि आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर एडवर्ड नाम के बच्चे को ऐसी कौन सी बीमारी है जिसका इलाज सिर्फ इतना मंहगा टीका ही है। 



दरअसल एडवर्ड को जेनेटिक स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रोफी नाम की खतरनाक बीमारी है जिसके चलते शरीर में एसएमएन-1 जीन की कमी से होती है। इससे सीने की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यह बीमारी बच्चों को ही होती है और बाद में दिक्कत बढऩे लग जाती है और मरीज की मौत हो जाती है।  अब तक मिल चुकी है 1.17 करोड़ रुपये की मदद
ब्रिटेन में यह बीमारी सबसे ज्यादा देखी गई है। जहां पर एक साल में पैदा होने वाले बच्चों में से 60 बच्चों में ये बीमारी होती है. फिलहाल इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन 3 साल पहले तक इस बीमारी का इलाज नहीं था। इतनी बड़ी रकम होने के चलते माता- पिता अभी तक पैसों का इंतजाम नहीं कर पाएं हैं। फिलहाल बच्चे के माता-पिता ने उसके इलाज के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा जुटा रहे हैं। अब तक उन्हें 1.17 करोड़ रुपये की मदद भी मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो वायरल होने के बाद लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।