बॉलीवुड के ये सितारें हैं आपस में बिजनेस पार्टनर, जानिए कौन कौन ये सेलेब्स

बॉलीवुड में कई स्टार्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी के रिश्ते को देखना आम बात है। आज फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स आपस में काफी अच्छे दोस्त है। इस लिस्ट में यू तो कई नाम शामिल है लेकिन क्या आप जानते है इन्हीं में से कुछ ऐसे भी सेलेब्स है जिन्होंने अपनी दोस्ती को बिजनेस पार्टनर के रुप में भी बदला हुआ है। ये सितारें आपस में बिजनेस करते है। तो आइए जानते है कौन कौन है लिस्ट में। 

अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की दोस्ती तो आपने देखी ही होगी। इस सेलेब्स ने एक साथ फिल्म बेबी और  हाउसफुल 4 में काम किया है। जिसके बाद इनकी काफी गहरी हो चुकी है। अब इन्होंने अपनी इस दोस्ती को बिजनेस के पार्टनर में भी बदल डाला है। हाल ही में खबरे आई थी कि अक्षय और ऱाणा एक नया ऑनलाइन प्रभावित करने वाला एलईडी मार्केटप्लेस, सोशलस्वाग लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है। यह घोषणा कुछ दिनों पहले की गई थी और फरवरी 2021 में मंच का लाइव होना तय है। 

अभिषेक बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी



 

बिजनेस पार्टनर की इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शामिल है। ये इंडियन सुपर लीग में एक फुटबॉल टीम, चेन्नईयन एफसी के सह-मालिक हैं। अपने इनाम में निवेश करने के साथ यह जोड़ी स्टैंड्स में भी अपनी टीमों के लिए स्पॉट की गई है। अभिषेक बच्चन कबड्डी टीम, जयपुर पिंक पैंथर्स के भी मालिक हैं।

शाहरुख खान और जूही चावला


शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी फिल्म डर में आपने देखी। इस फिल्म में इस जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। शाहरुख खान और जूही चावला की ऑन-स्क्रीन जोड़ी तो बनीं ही इसी के साथ ये सेलेब्स एक अच्छे दोस्त भी बनें। इनकी दोस्ती व्यावसायिक साझेदारी में भी तब्दील हो गई। शाहरुख खान के साथ वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं। साथ ही साथी एक प्रोडक्शन हाउस में अपना के मालिक भी है। जो रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के रूप में काफी फेमस हैं। इसमे गौरी खान 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' की को-ओनर भी हैं, जो बॉलीवुड के टॉप प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसे वो अपने पति शाहरुख खान के साथ संभालती हैं। 

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से साथ दिखे, ये दोनों सितारे अब बिजनेस पार्टनर बन चुके हैं। अक्षय कुमार के बिजनेस पार्टनर शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी हैं। शिल्पा और उनके पति राज, अक्षय कुमार के साथ मिलकर भारत में पहला सेलिब्रिटी टेलीशॉपिंग चैनल खोला। बता दें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जिनका साल 2000 में ब्रेक अप हो चुका था और रिश्ते इतने ज्यादा तल्ख थे कि इन्होंने एक दूसरे पर कई बार तीखे कमेंट्स भी किए थे। 'धड़कन' फिल्म के बाद शिल्पा शेट्टी ने यहां तक कहा था कि अक्षय ने मुझे धोखा दिया है और भविष्य में मैं अक्षय के साथ कभी भी काम नहीं करूंगी। 


Post a Comment

0 Comments