गुरुवार को करें ये उपाय, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की मिलने की है मान्यता







गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव की आराधना की जाती है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं। इनकी पूजा से विवाह मार्ग में आ रहीं सभी अड़चनें स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं। इनकी पूजा के लिए गुरुवार का विशेष महत्व है।

गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नही होगी।

इस दिन नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की जड़ में पानी डालें। साथ ही चने की दाल, हल्दी, गुड और मुनक्का भी अर्पित करें। 

शीघ्र विवाह के लिए बृहस्पतिवार का व्रत रखें और विशेष रूप से इस दिन पीले कपड़े पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें।

गुरुवार के दिन हल्दी या चंदन का तिलक जरूर लगाएं। बृहस्पतिवार के दिन गाय को पीला भोजन कराएं। यह केला, लड्डू, गुड और पपीता हो सकता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े का दान करें। इस से पैसों से जुडी समस्या दूर होगी। 

गुरुवार के दिन अगर आप धार्मिक पुस्तकों का दान करते हैं तो आपको बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपकी शिक्षा में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

अगर कुंडली में बृहस्‍पत‍ि की स्थिति खराब हो तो बृहस्पतिवार के दिन भगवान व‍िष्‍णु के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाह‍िए। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का त‍िलक लगाना चाह‍िए।

Post a Comment

0 Comments