मुंबई। बी टाउन के मोस्ट टॉक अबाउट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। पहली बार आलिया और रणबीर दोनों ने ही अपनी शादी पर खुलकर बात की है। इसके साथ अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखने वाले रणबीर ने भी आलिया के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई सबके सामने बयां कर दी है। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को कपूर परिवार के संग कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। पूरा परिवार एक प्राइवेट जेट से न्यू ईयर सेलिब्रेट करने रणथंबौर जा पहुंचा है।
एयरपोर्ट पर रणबीर ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आए। साथ ही उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और गॉग्लस भी पहन रखी थी। इस दौरान एक्टर काफी डैपर लगे। वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने भी उड़ान भरने के दौरान काफी कैजुअल लुक कैरी कर रखा था। ग्रीन कलर के ट्रैक सूट के साथ आलिया ने व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट स्पोर्ट शूज के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। इस दौरान वो चेहरे पर मास्क लगाए पैपराजी को पोजेज देती भी नजर आईं।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कपूर परिवार के एयरपोर्ट वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर को भी देखा जा सकता है।
जहां एक तरफ कपल के रणथंबौर जाने के पीछे न्यू ईयर की वजह सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ फैंस दोनों की शादी का अंदेशा लगा रहे हैं। क्योंकि काफी समय से ये खबरें सुर्खियों में थीं कि साल 2020 के अंत तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी रचा सकते हैं। साथ ही रणबीर कपूर भी एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ये बात कुबूल कर चुके हैं कि अगर कोरोना महामारी ना होती तो वो अबतक आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके होते।
0 Comments