कोलकाताः राजधानी कोलकाता में एक कुत्ते के साथ क्रूरता की ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। महानगर के हरिदेवपुर में एक युवक पर कुत्ते के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अभियुक्त का नाम रंजन बारुई बताया जा रहा है।
आरोप है कि हरिदेवपुर के उक्त युवक ने कथित तौर पर इलाके के कई कुत्तों के साथ दुष्कर्म किया है। नतीजतन, कई कुत्तों की मौत हो गई है। मामला सामने आते ही पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य स्थानों की तरह हरिदेवपुर के उत्तरपाड़ा वर्माकॉलोनी में भी कुत्तों को घूमते देखा जाता। स्थानीय लोगों ने नोटिस किया कि एक या दो दिन के अंतर में एक कुत्ते को मृत पाया जाता। यह मामला पशु प्रेमियों के कानों तक पहुंचा, लेकिन वे भी इसके पीछे का कारण नहीं समझ पाए।
इसके बाद शोमक चट्टोपाध्याय और तीतस मुखर्जी नामक दो पशु प्रेमियों को वर्माकॉलोनी के एक व्यक्ति ने बताया कि इलाके के कुत्तों को एक व्यक्ति है जो इंजेक्शन दे जाता है। हालाँकि उन्होंने इस मामले को पहले महत्व नहीं दिया, लेकिन उन्होंने किसी को मामले को देखने के लिए कहा।
उक्त व्यक्ति ने एक दिन देखा कि इलाके का ही रंजन बारुई नामक एक युवक ने कुछ ही महीने के एक कुत्ते को खाना दिया। फिर वह उसे एक इंजेक्शन देता है। इसके बाद ही कुत्ता सो गया। वह कुत्ते को अपने साथ ले गया। इसके बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो गई।
आरोप है कि उक्त युवक इंजेक्शन देने के बाद कुत्तों के साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद ही कुत्तों की मौत का कारण स्पष्ट हो गया। पशुप्रेमियों का दावा है कि उस युवक के अत्याचार के कारण एक के बाद एक कुत्तों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इलाके के कई कुत्तों के शरीर पर दुष्कर्म और चोट के निशान पाए गए हैं।
मामला सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ ने मंगलवार को अभियुक्त के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान रंजन के बिस्तर पर एक कुत्ते को पाया गया। इसके बाद ही लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। चेहरे पर स्याही पोती।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि रंजन अपने माता-पिता के साथ घर पर ही रहा करता था। परिवार के सदस्यों को लड़के के व्यवहार के बारे में संदेह था, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।
0 Comments