इंटरनेट डेस्क। कपिल शर्मा ने एक कॉमेडियन के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे प्रतिभाशाली कॉमेडियन में उनकी गिनती होती है। आज हम आपको कपिल शर्मा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में टेलीविजन, कॉमेडी रियलिटी शो, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के साथ करने वाले कपिल शर्मा की कुल शुद्ध संपत्ति 26 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 195 करोड़ रुपए हैं। पिछले 5 वर्षों में, कपिल शर्मा की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है। वह देश के सबसे अधिक करदाताओं में से एक हैं।
कपिल शर्मा ने वर्ष 2012 में मुंबई के उपनगरीय इलाके में 8 करोड़ रुपए में एक घर खरीदा था। वह देश के विभिन्न हिस्सों में कई अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मर्सिडीज-बेंज और वोल्वो एक्स सी 90 जैसे लक्जरी कारें हैं।
0 Comments