LIC Vacancy: एलआईसी में निकलीं नौकरियां, सालाना 14 लाख तक सैलरी, आज आवेदन की लास्ट डेट



LIC jobs: जीवन बीमा निगम में मैनेजमेंट ट्रेनी से लेकर असिस्टेंट मैनेजर तक के पदों पर वैकेंसी निकली है। डीटेल व लिंक्स खबर में देखें।

 

LICHFL Vacancy 2020: जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड (HFL) में वैकेंसी निकली है। मैनेजमेंट ट्रेनी से लेकर असिस्टेंट मैनेजर तक के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल सालाना 14 लाख रुपये तक होगा।


एलआईसी



अगर आपने एमसीए, बीएससी, बीटेक या बीई की डिग्री ली है, तो आपके पास सरकारी नौकरी (Govt Jobs) पाने का यह अच्छा मौका है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक्स आगे दिए जा रहे हैं।

पदों की डीटेल
मैनेजमेंट ट्रेनी - 09 पद
असिस्टेंट मैनेजर - 11 पद
पदों की कुल संख्या - 20

30 साल तक की उम्र वाले युवा इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें अप्लाई - आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 है। आगे दिए गए Apply लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।

कैसे होगा सेलेक्शन - इन नौकरियों के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments