अल्का लांबा ने कसा मनोज तिवारी पर तंज, 49 साल की उम्र में पिता बनने पर इस तरह मारा ताना




अल्का लांबा ने मनोज तिवारी को लेकर अजीबोगरीब ट्वीट किया है।

अल्का लांबा ने मनोज तिवारी को लेकर अजीबोगरीब ट्वीट किया है।

Highlightsनए साल पर भारत में सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म।49 साल की उम्र में पिता बने मनोज तिवारी।अल्का लांबा ने ट्वीट कर कसा तंज।

संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ के मुताबिक नए साल पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा 60 हजार बच्चे भारत में पैदा हुए।

मनोज तिवारी 49 साल की उम्र में बने दूसरी बेटी के पिता

49 वर्षीय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 30 दिसंबर को एक बेटी के पिता बने हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने उन पर तंज कसा है। अल्का लांबा के मुताबिक बीजेपी सांसद का भी इसमें योगदान रहा है।

अल्का लांबा ने ट्वीट के जरिए कसा तंज

अल्का लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है- इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई।"

दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है - इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई :). https://t.co/gt01Req77x

— Alka Lamba - अल्का लाम्बा 🇮🇳 (@LambaAlka) January 5, 2021


मनोज तिवारी ने बेटी के कहने पर की थी दूसरी शादी

मनोज तिवारी पहले से एक बच्ची रिति के पिता हैं, जो उनकी और पहली पत्नी रानी की बेटी हैं। भले ही 10 साल पहले मनोज तिवारी अपनी पत्नी रानी से तलाक ले चुके हैं, लेकिन उनके आपसी संबंध अब भी अच्छे हैं। मनोज तिवारी खुद दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनकी बेटी इसके पक्ष में थी।

मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे..  pic.twitter.com/JYarVvRf4X

— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020


चीन इस मामले में रहा दूसरे स्थान पर

यूनिसेफ के अनुसार विश्वभर में जन्में बच्चों की करीब आधी संख्या 10 देशों - भारत (59,995), चीन (35,615), नाइजीरिया (21,439), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथियोपिया (12,006), अमेरिका (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो गणराज्य (8,640) से है।

Post a Comment

0 Comments