यह खबर बिहार से आई है जहां पर एक 6 महीने के शिशु के पेट से एक अनवांछित भ्रूण मिला है। यह मामला बिहार पटना से है जहां पर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक 6 महीने के बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने सफल सर्जरी करने के बाद उसके पेट से एक छोटा सा भ्रूण निकाला। बच्चे के पेट में यह भ्रूण सवा किलोग्राम के वजन का है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उस भ्रूण को निकाल कर उसे एक नई जिंदगी दी है।
डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘करीब साढ़े छह महीने उम्र के बच्चे के पेट में एक किलो 250 ग्राम का भूण था। शिशु रोग विभाग की टीम ने जांच के बाद नवजात का सफल ऑपरेशन कर भ्रूण निकाला गया। यही नहीं बच्चे के पेट में भ्रूण समय बीतने के साथ बड़ा हो रहा था। बच्चा जब दो माह का था, तभी से पेट फूलने की समस्या उत्पन्न होने लगी थी।’
उन्होंने कहा कि बक्सर के चिकित्सकों ने इरफान के पेट में ट्यूमर होने की बात कहकर पीएमसीएच रेफर कर दिया था।
विभागध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि करीब पांच लाख बच्चों में से एक में ऐसा मामला देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में भ्रूण ज्यादा विकसित नहीं हो पाता है, लेकिन इस भ्रूण में हाथ, पैर, पेट आदि अंग भी बन गए थे। डॉ. कुमार ने कहा कि एक बार उनके छात्र जीवन में ऐसा मामला सामने आया था और उसके बाद अभी यह अचंभा देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भ्रूण को सुरक्षित रखा गया है।
अस्पताल में डॉक्टरों को सभी ने बधाई दी और यह भी कामना की कि इस शिशु को बचाया जा सके। डॉक्टर शिशु को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि शिशु को 48 घंटे तक अभी कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा, उसके बाद ही इसको कुछ कहा जा सकता है। अस्पताल में यह खबर फैलते ही वहां पर लोगों ने उस भ्रूण को देखने के लिए भीड़ लगा ली।
0 Comments