हरियाणा पुलिस में 7289 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission, HSSC) ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है.

Haryana Police Recruitment 2021


Haryana Police Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission, HSSC) ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होगी.

HSSC Constable Notification 2021 के मुताबिक इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु की गिनती 01 दिसंबर 2020 तक की आयु के आधार पर की जाएगी.

महत्वपूर्ण तारीखें... (Important Dates for HSSC Constable Notification 2021)

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 30 दिसंबर 2020


ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 11 जनवरी 2021


ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 10 फरवरी 2021


आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 13 फरवरी 2021


परीक्षा की तारीख- 27 से 28 मार्च, 2021


पदों का विवरण (Haryana SSC Constable Vacancy 2021 Details)

कुल पद- 7298


पुरुष (कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी)- 5500    


महिला (कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी)- 1100


महिला (कांस्टेबल, HAP-DURGA-1)- 698


इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के रूप में 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. यह सैलरी मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर निर्धारित होगी.

योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही हिन्दी या संस्कृत को विषय के तौर पर 12वीं तक पढ़ा होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

पुरुष, सामान्य वर्ग- 100 रुपये


पुरुष, आरक्षित वर्ग- 25 रुपये


महिला, सामान्य वर्ग- 50 रुपये


महिला, आरक्षित वर्ग- 13 रुपये


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा. अनिवार्य शारीरिक मापडंड की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.

Post a Comment

0 Comments