सुशांत केस में आया नया मोड़! CBI ने किया बड़ा खुलासा







नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 6 महीने से भी अधिक वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक सुशांत केस की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। ऐसे में अब सुशांत केस में सीबीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा  खुलासा किया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया।

In my reply to my representation to the Prime Minister on the SSR Death Case the CBI has now responded with a reply dt 30th Dec 2020 as below pic.twitter.com/G4vkALSC6l

— Subramanian Swamy (@Swamy39) December 30, 2020


सीबीआई से पूछा था ये सवाल
आपको बता दें कि हाल ही में सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर केस की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। जिसपर सीबीआई ने उन्हें जवाब दिया कि  जांच एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी पहलूओं पर गौर कर रही है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सीबीआई ने दिया ये जवाब
सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि व्यापक और पेशेवर तरीके से फॉरेंसिक उपकरणों के जरिए जांच कर रही है। मोबाइल टॉवरों के बेकार हो चुके डेटा का भी गहन विश्लेषण किया गया है । इसके अलावा केस से जुड़े सभी संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं ताकि जो सवाल उठाए गए हैं उनका सही से जवाब मिल सके। मामले की जांच बेहद गहराई और व्यापक स्तर पर हो रही है।

Post a Comment

0 Comments