हवा से प्रेग्नेंट हुई महिला, 15 मिनट में दिया एक बच्ची को जन्म !





इंडोनेशिया(Indonesia) की एक महिला ने किया अजीब दावा


बताया वह हवा से हो गई गर्भवती (Pregnant)


एक स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म


नई दिल्ली: इंडोनेशिया की एक महिला ने अजीब दावा किया है, उस महिला के दावे को सुन कर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता है। महिला ने दावा किया है कि वह हवा से गर्भवती (Pregnant) हो गई। दावा करने वाली महिला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह पुरुष से संपर्क में आए बिना ही बिस्तर पर लेटे-लेटे ही हवा से प्रेगनेंट हो गई।

महिला का दावा 15 मिनट में हुई प्रेग्नेंट!

महिला ने जो दावा किया है उसके मुताबिक वह दोपहर के वख्त प्रार्थना के बाद अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी कि तभी अचनाक उसे महसूस हुआ कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। ऐसा महसूस होने के 15 मिनट बाद ही उसके पेट में दर्द उठा और उसका पेट प्रेगनेंट महिला की तरह बड़ा होता गया। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद वह एक नजदीक के अस्पताल गई जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

जांच में जुटी पुलिस

महिला की हैरतअंगेज दास्तान सुनने के बाद देखते ही देखते यह बात वायरल हो गई। स्थानीय सामुदायिक चिकित्सालय के प्रमुख इस बात की सत्यता को जानने महिला के पास पहुंचे। पता चला कि उस महिला की शादी हो चुकी है। वर्तमान समय में वह महिला अपने पति से अलग रह रही है, इतना ही नहीं उस महिला की एक पहले से ही बच्ची है। सामुदायिक चिकित्सालय के प्रमुख का नाम इमान सुलेमान है, हन्होंने बताया कि, 'जांच के दौरान पाया गया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है।

नवजात बच्ची का वजन 2.9 किलो है।' सुलेमान का कहना है कि यह एक 'गुप्त गर्भावस्था' (Cryptic Pregnancy) थी, जिसमें महिला की डिलीवरी से पहले प्रेगनेंन्सी महसूस ही नहीं होती। अब वाइरल खबर सुन कर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है इसके अलावा महिला की पिछली शादी और दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments