रिलेशनशिप बनाए रखने के लिए गर्लफ्रेंड के साथ कभी ना पाले यह गलतफहमिया, जानिए






रिश्ता कैसा भी हो गलतफहमियां उनमें दरार का काम करती हैं। ये बात बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के रिश्ते पर भी लागू होती है। पर अगर गलतफहमियों को खत्म करके माफी मांग ली जाए तो रिश्ते फिर से महक उठते हैं। अगर आपकी रिलेशनशिप में भी दरार आ गई है तो इन बातों को अपनाकर रिश्तों के धागों को मजबूत किया जा सकता है।


कई बार जब रिश्ता बन जाता है तो कपल्स कुछ समय के बाद एक-दूसरे की परवाह करना कम कर देते हैं। अगर आप प्यार को बार-बार जाहिर नहीं करते और एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिताते हैं तो रिश्ते में कुछ दूरी बनने लगेगी। इससे आपकी गर्लफ्रेंड सोचेगी कि आप उसे ज्यादा समय नहीं दे रहे या उसकी परवाह नहीं कर रहे। इससे बचने के लिए जब भी आपको मौका मिले, गर्लफ्रेंड के सामने प्यार का इजहार करें।


कुछ लड़के रिलेशनशिप शुरू होने पर गर्लफ्रेंड को अपनी प्रॉपर्टी समझने लगते हैं। वे सोचते हैं कि उसे हर बात माननी चाहिए और वे जैसा चाहते हैं, उसे वैसा ही करना चाहिए। आप किसी से रिलेशनशिप में तभी आते हैं जब उसके स्वभाव की ज्यादा बातें आपको पसंद आती हैं। लेकिन अगर आप गर्लफ्रेंड को पूरी तरह अपना गुलाम बना लेना चाहते हैं, तो रिश्ता कभी चल नहीं सकता।

रिलेशनशिप में स्पेस होना जरूरी है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के हर मामले में दखल देंगे तो इससे वह एक समय के बाद परेशानी महसूस करने लगेगी। हर इंसान की एक निजी जिंदगी भी होती है। उसे एकांत की भी जरूरत होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा दखल देना रिलेशनशिप को खराब कर सकता है। इससे बचना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments