फनी पजामा आपके लुक को भी बढ़ाएगा और गर्मियों को भी भगाएगा






नई दिल्ली : कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान लोग घर में हैं। वहीं इन दिनों गर्मियां भी बढ रही हैं। गर्मियों में कंफर्टेबल कपड़ो का चयन करना चाहिए। चलिए आज हम बात करेंगे कंफर्टेबल कपड़े जो स्टाइलिश लुक देंगे। गर्मियों में स्किनी जीस, फिटेड पैंट्स पहना नहीं जाता है क्योंकि इस आउटफिट में बहुत गर्मी लगती है। गर्मियों में ये पैंट्स और लोअर आपके वॉर्डरोब में होना चाहिए। फ्लेयर्ड पजामा स्टाइलिश लुक के साथ आपको कंफर्टेबल लुक भी देगा।

कुछ लोगों को जींस पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में फ्लेयर्ड डेनिम लें सकते हैं। इससे ना केवल आपको जींस लुक मिलेगा बल्कि गर्मी से भी राहत मिलेगी। फ्लेयर्ड हर टाइप बॉडी पर सूट करता है। फ्लेयर्ड में आप लंबे और पतली भी नजर आएंगी। इसकी खास बात यह है कि इसे आप कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह से यूज कर सकती है। इन दिनों ट्रेक पैंट्स काफी ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर ट्रैक पैंट्स में नजर आती हैं। ट्रैक पैंट्स लोग ट्रैवलिंग के दौरान और दोस्तो के साथ घूमने फिरने के टाइम पर पहनना पसंद करते है।

ट्रैक पैंट्स बहुत ही आरामदायक और स्टाइलिश है। ट्रैक पैंट्स गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। प्लाजो गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा कंफर्टेबल और वर्सटाइल आउटफिट है। प्लाजो को आप टीशर्ट, टॉप और कुर्तें के साथ पहन सकती हैं। प्लाजो को हर मौके पर पहना जा सकता है। गर्मियों में प्लाजो महिलाओं की पहली पसंद है। बता दें कि प्लाजो में आप कई तरह के कलर्स और फ्लोरल प्रिंट से ले सकती है।

कॉटन गर्मियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि कॉटन में गर्मी कम लगती है, साथ ही कॉटन पहनने से किसी भी तरह के दाने और स्किन समस्या नहीं होती हैं। गर्मियों में सिंपल कॉटन पजामा सबसे बेस्ट माना जाता हैं। सिंपल कॉटन पजामा बहुत सस्ता भी आता हैं। मात्र 200 रुपए में आप बेस्ट कॉटन पजामा ले सकती हैं। इन दिनों महिलाओं के बीच जंपसूट काफी ट्रेंड में हैं।

ऑफिस गर्ल्स हो या फिर कॉलेज गर्ल्स हर किसी को जंपसूट काफी पसंद आ रहा है। वहीं लॉकडाउन के दौरान घर पर जंपसूट आपके के लिए बेहतर विकल्प होगा। जंपसूट में आप ना केवल स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि इससे आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी। गर्मियों के लिए जंपसूट आउटफिट एकदम बेस्ट है।

Post a Comment

0 Comments